तिकोने पहिए वाली बाइक ने रफ्तार से मचाया तहलका, स्पीड देखकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्लीः अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। वीडियो में एक शख्स तिकोने पहिए वाली चार पहिए वाली बाइक चलाते दिख रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हो गए हैं। साथ ही इस बाइक की स्पीड काफी ज्यादा है, जो कि दंग कर देगी।

तिकोने चक्के वाली चार पहियों वाली बाइक का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक मैदान में बाइक लिए खड़ा है और बाइक को कुछ अलग तरीके से ही चला रहा है। बाइक की खूबी इसमें तिकोने पहिए लगा होना है। इस चार पहिए वाली बाइक के पहिए तिकोने आकर के हैं। बाइक का फ्रेम लाल और काले रंग के हैं। इसमें लगे मोटे टायर्स बाइक के लुक को अलग ही बनाते हैं।

वीडियो में जब शख्स बाइक को शुरू करता है तो लगता है कि यह बाइक को नहीं चला पाएगा। पर जब बाइक की स्पीड बढ़ती है तो पता चलता है कि यह बाइक कोई साधारण बाइक नहीं है। बाइक की स्पीड और बैलेंस देखकर लगता है कि कोई रोबोटिक घोड़ा मैदान में चल रहा है। पहिए तिकोने आकार के होने के बाद भी शख्स बाइक को अच्छे तरीके से चला रहा है।

बहुत तेज वायरल हो रहा है यह वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बाइक की खूबी इसके तिकोने पहिए हैं। ऐसा लगता है कि बाइक को किसी खास टेक्नोलॉजी या स्टंट के लिए डिजाइन किया गया है। यह बाइक किसी साइंस फिक्शन फिल्म से आई हुई लगती है। इस बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल साइट एक्स (X) पर @Dexerto नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब तक इसे 12 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।