Skin Care Tips: मानसून में रोजाना सुबह लगाएं ये 3 चीजें, पिंपल्स जैसी समस्या तुरंत होगी दूर

Skin Care Tips: मानसून के आते ही जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिलती हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई सारी समस्याएं लेकर आता है। नमी और उमस होने से चेहरे पर चिपचिपापन, पसीना और पिम्पल्स समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में अपनी त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर ऑयली स्किन वालों ध्यान रखने की जरूरत है। हालांकि कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से स्किन समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। आइए आपको तीन चीजों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से स्किन को साफ, हेल्दी और फ्रेश रखा जा सकता है।

गुलाब जल

सुबह उठने के बाद पहले चेहरे को फेसवॉश से धो लें और इसके बाद गुलाब जल लगाएं। गुलाब जल से स्किन को टोन करने का काम करता है और पोर्स को बंद करता है। गुलाब जल चेहरे की गंदगी हटाता है और ठंडक पहुंचाता है। गुलाब जल स्किन को नमी से बचाता है और पिंपल्स से बचाने की मदद करता है। गुलाब जल को कॉटन में लेकर धीरे चेहरे पर लगाएं और 2 मिनट बाद स्किन को सूखने दें।

एलोवेरा जेल

मानसून के मौसम में क्रीम लगाने से स्किन और ज्यादा चिपचिपी हो जाती है। ऐसी स्किन के लिए एलोवेरा जेल को सबसे बढ़िया नेचुरल मॉइश्चराइजर कह सकते हैं। एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल खूबी होती है, जिसकी वजह से बारिश में स्किन पर बैक्टीरिया को उत्पन्न नहीं होने देता है। सुबह उठने के बाद गुलाब जल लगाने के बाद चेहरे पर लगा दें और अच्छे से सूखने दें।

नीम फेस पैक

नीम फेस पैक स्किन के लिए बेस्ट शाबित हो सकता है।यह पिंपल की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। अगर नीम का फेस पैक या नीम का पानी टोनर के साथ मिलाकर लगाते हैं तो त्वचा की सफाई अच्छे से होती है। नीम में एंटीसेप्टिक तत्व होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन और चिपचिपाहट से बचाता है। नीम के फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।