नई दिल्लीः घर के बालकनी या छत पर लगा हरा-भरा किसे नहीं अच्छा लगता है। लोग वास्तु और फेंगशुई में बताए गए शुभ पौधों को लाकर लगाते है। हालांकि देखभाल नहीं करने पर प्लांट सूख जाते है। आमतौर पर घरों में मनी प्लांट आसानी से देखा जा सकता है। कई बार गर्मी के मौसम में इसके पत्ते सूखने और पीले पड़ने लगते हैं। आज हम आप को ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिससे गर्मी के मौसम में भी हमेशा आप का मनी प्लांट को हरा-भरा रहेगा। जिसके लिए आप को कुछ खर्च करने की भी जरुरत नहीं है।
बता दें कि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग अपनी बालकनी को पौधों से सजाकर रखते हैं। घर में लगे प्लांट्स न सिर्फ दिखने में सुंदर लगते हैं बल्कि वास्तु और फेंगशुई के अनुसार कई फायदे भी होते हैं। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट तक ऐसे कई पौधे हैं जो घर में सुख समृद्धि लाते हैं। मनी प्लांट का पौधा आसानी से लग जाता है।
नर्सरी की देखभाव करने लोग बताते हैं कि मनी प्लांट तो हरा भरा रखने के लिए ज्यादा महंगी चीज नहीं, बल्कि घर में मौजूद चीजों जरूरत होगी। बता दें कि प्लांट को ऐसे न्यूट्रिएंट्स की जरुरत होती हैं जो पौधे को हरा-भरा और घना बनाने में मदद कर सकते हैं।
फिटकरी का पानी करें प्रयोग
आप के घर में मनी प्लांट लगा है, जिसे हरा-भरा बनाने में फिटकरी का पानी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए फिटकरी का एक टुकड़ा लें और उसे एक लीटर पानी में डाल दें। जब पानी फिटकरी अच्छी तरह से घुल जाए, तो मनी प्लांट में दो वीक के अंतराल पर डाल दें।
प्याज के छिलकों का पानी को डालें
बता दें कि ऐसे कई चीजों होती है, जिसके बारें में लोगों पता नहीं होता है। जिससे प्याज के छिलकों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे पौधे तेजी से ग्रो करते हैं। जिससे आप का मनी प्लांट गर्मी का मौसम शुरू होते ही सूखने लगा है। प्याज के छिलकों का पानी मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए प्याज के छिलके को किसी वर्तन में पानी डालकर 4 से 5 दिनों के लिए रख दें। अब छिलकों के पानी को मनी प्लांट में 20 से 25 दिनों डालें। जिससे पौधें को जरुरी पोषक तत्व मिल जाएगें।