मौजूदा समय में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से लोग अब दूसरे ऑप्शन तलाश रहे हैं। जैसे कि लोग इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को पसंद कर रहे हैं। इन पेट्रोल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को चलाना सस्ता पड़ता है। अगर आपके पास 10 लाख रुपये का बजट है और शानदार सीएनजी कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बेस्ट सीएनजी कारों के बारे में बताते हैं। वैसे देखा जाए तो मार्केट में कई बेहतरीन कारें मौजूद हैं। आइए आपको इन कारों के बारे में बताते हैं।
Maruti Swift
हाल ही में मारुति स्विफ्ट को सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसमें Z-सीरीज इंजन और S-CNG का दोनों को फिट किया गया है। यह कार एक किलो सीएनजी में 32.85 km का माइलेज देती है। इस कार को मार्केट में तीन वेरिएंट में बेचा जा रहा है। इसके बेस और मिड वेरिएंट में स्टील व्हील्स मिलते हैं। वहीं टॉप वेरिएंट में पेंटेड अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
स्विफ्ट में स्मार्टप्ले प्रो के साथ 17.78 सेंटीमीटर की टचस्क्रीन मिलती है। इसमें USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट में रियर AC वेंट्स मिलता है। मारुती स्विफ्ट को 8.19 लाख रुपये शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ लाया गया है।
Maruti Suzuki Alto K10
मारुती सुजुकी Alto K10 को सीएनजी के रूप में लाया गया है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 56 HP की पावर और 82.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इसमें एक किलो सीएनजी पर 33.85 किमी का माइलेज मिलता है।
Tata Punch
टाटा पंच पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक और सीएनजी दोनों में उपलब्ध है। पंच iCNG आइकॉनिक को ALFA आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इसमें iCNG किट लगाई गई है। इस किट से काफी सुरक्षा मिलती है। अगर कार में कहीं गैस लीक हो रही हो तो टेक्नोलॉजी के जरिए कार ऑटोमेटिक ही सीएनजी मोड से पेट्रोल मोड में बदल जाती है।