PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: देश में केन्द्र किसानों के दशा सुधारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जिससे अब मोदी सरकार ने करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। हाल ही में संपन्न हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल के बैठक में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PM Dhan Dhanya Krishi Yojana – PMDDKY) को मंज़ूरी दे दी है। इस योजना के बारे में सरकार ने पहली बार केंद्रीय बजट 2025-26 में जिक्र किया था।
किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित हो रही है। अब सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू की है। जिससे किसानों को अपने फसल के उत्पादन करने में कोई समास्या ना हो औऱ आय में बढ़ौत्तरी हो सरकार का यह प्रयास है।
नई योजना के मुख्य उद्देश्य
मोदी सरकार की इस योजना के तहत किसानों को लाभ देना है। जिसके योजना के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है।
नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाना।
किसानों को एक ही फसल पर निर्भर रहने की बजाय अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित करना।
जलवायु के अनुसार खेती को बढ़ावा देना।
गांव स्तर पर भंडारण।
सिंचाई और कृषि कर्ज की सुविधाओं को मजबूत बनाना।
फसल की लागत घटाना।
फसलों की पैदावार बढ़ाना है जिससे उनकी आय में वृद्धि हो।
इन जिलों मिलेगा 1.7 करोड़ किसानों को फायदा
सरकार पीएम धन-धान्य कृषि योजना योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को फायदा देने जा रही है, जिसके लिए सरकार ने देश के 100 ऐसे ज़िलों की पहचान की है। यहां पर शुरुआत चरणों में योजना की शुरुआत होगी। जहां कृषि आधारित फसलों की पैदावार कम होती है और फसल सघनता औसत से नीचे है। यहां पर किसानों को लोन कम मिल पाता है। सरकार योजना करीब 1.7 करोड़ किसानों को सीधे फायदा देने के तैयारी में है।
सरकार करेगी ₹24,000 करोड़ खर्च
सरकार ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना में खर्च होने वाली रकम की जानकारी दी है। जिससे सालाना के तौर पर योजना में ₹24,000 करोड़ खर्च होगें, हालांकि इस खर्च में पहले से चल रही 36 कृषि योजनाओं को शामिल किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ लागत घटेगी बल्कि योजनाओं का असर भी ज़्यादा होगाहै। आगे चल कर इस योजना से किसान लाभ उठा पाएगें।