Government Employees: देश में केंद्र सरकार के अधीन काम कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार ने विभिन्न मंत्रालय में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अहम फैसला किया है। जिसके तहत कर्मचारियों ऐसे जरूरी काम के लिए 30 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। हालांकि कर्मचारियों की महीने की सैलरी में कोई फर्क नहीं आएगा। यानी की सैलरी नहीं काटी जाएगी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न कामों के वजह से छुट्टियां लेनी पड़ती थी, और यह छुट्टियां एक-दो दिन की नहीं बल्कि सप्ताह से बढ़कर महीने भर की हो जाती थी। सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए इस काम के लिए 30 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। जिसके लिए आप कोई सैलरी भी नहीं काटी जाएगी।
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री ने दी ये जानकारी
बता दें कि कर्मचारियों के ऐसे कई जरुरी कामकाज के अलावा अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करने के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया है, कि केंद्र सरकार के कर्मचारी 30 दिन का अर्जित अवकाश ले सकते हैं, जिसमें वह अपने बुढ़े वृद्ध माता-पिता की देखभाल से लेकर कोई जरुरी कई पर्सनल कामकाज निपटा सकते हैं। सरकार के इस ऐलान से बड़ी राहत मिली है।
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972 के तहत एक कर्मचारी को हर साल 30 दिन का अर्जित अवकाश मिल सकता है। तो वही, 20 दिन का अर्ध वेतन अवकाश (Half Pay Leave) का प्रावधान है। इसके अलावा यहां पर 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी और 2 दिन का Restricted हॉलिडे भी मिलता है।
30 दिन की छुट्टी नहीं कटेगी सैलरी
वही डॉ सिंह से पूछे गए एक जरुरी सवाल में क्या केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए किसी विशेष छुट्टी की सुविधा देती है? इस सवाल के जबाब में उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को इसके लिए किसी अलग स्पेशल लीव की जरूरत नहीं है, क्योंकि जो छुट्टियां पहले से मिलती हैं, जिसमें जरूरत को पूरा कर सकती हैं। सरकार के इस ऐलान से साफ हो गया है कि ऐसे जरुरी काम के लिए 30 दिन की छुट्टी लेने पर कोई सैलरी में कटौती नहीं होगी।