Aadhar Update: स्कूलों से अपडेट किया जाएगा बच्चों का आधार कार्ड, 2 महीने में शुरू होगा काम

Aadhar Update: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की तरफ से एक योजना चलाई जा रही है। इसके तहत स्कूल के बच्चों के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट होगा। बता दें कि 5 साल के बच्चों का आधार अपडेट स्कूलों के माध्यम से किया जाएगा। इस काम को अगले 2 महीने से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

7 करोड़ बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट बाकी

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार की तरफ से बताया गया है कि अभी तक 7 करोड़ बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हो पाया है। नियमों की मानें तो 5 साल की उम्र पूरी करने के बाद बच्चों का आधार अपडेट करना आवश्यक है।

बायोमेट्रिक अपडेट कराना क्यों जरूरी

UIDAI की मानें तो 5 से 7 साल की उम्र के बीच के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट फ्री में कर सकते हैं। पर बच्चे की उम्र 7 साल से ज्यादा हो गई है और अभी तक अपडेट नहीं किया गया है तो अपडेट के लिए 100 रुपये का शुल्क लगेगा। अगर 7 साल की उम्र के बाद अपडेट नहीं किया जाता है तो बच्चे का आधार डिएक्टिवेट किया जा सकता है। आधार अपडेट होने से बच्चों को कई तरह से लाभ मिलता है। जैसे कि सरकारी योजनाओं का फायदा, स्कूल एडमिशन, स्कॉलरशीप और एंट्रेस एग्जाम आदि।

स्कूलों से किया जाएगा संपर्क

UIDAI स्कूलों के माध्यम से माता-पिता की सहमति लेकर बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करेगा। अभी इसके लिए जांच की जा रही है। इस सुविधा को 45 से 60 दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। UIDAI की तरफ से हर जिले में बायोमेट्रिक मशीनों को भेजा जाएगा।

15 साल के बाद किया जाएगा दूसरा अपडेट

UIDAI की तरफ से बताया गया है कि जब बच्चे की उम्र 15 साल के ऊपर हो जाएगी। इसके बाद दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट किया जाएगा। यह अपडेट भी स्कूल या कॉलेजों के जरिए ही किया जा सकता है। बता दें कि 5 साल कम उम्र के बच्चों का आधार बिना बायोमेट्रिक के बनाया जाता है। पर 5 साल की उम्र पूरी होने के बाद अपडेट कराना जरूरी होता है। UIDAI ने कहा कि आधार के माध्यम से कई सरकारी योजनाओं का फायदा मिलता है।