7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर! जल्द ही 59 फीसदी हो सकता DA

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। वैसे कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। हालांकि ऐसा लगा रहा है कि इसके आने से पहले 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत एक और महंगाई भत्ता (DA) बढ़ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि जुलाई 2025 में DA में 3 से 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी या 59 फीसदी हो सकता है।

साल में दो बार बढ़ाया जाता DA

सरकार DA को साल में दी बार बढ़ाती है। पहले फरवरी-मार्च में घोषणा की जाती है और दूसरा सितंबर-अक्टूबर में घोषण की जाती है। वैसे पहली बार DA 1 जनवरी से लागू होता है और दूसरी बार 1 जुलाई से लागू होता है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को महंगाई को देखते हुए दिया जाता है।

कैसे तय किया जाता है DA?

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर DA को तय किया जाता है। यह आंकड़े लेबर मिनिस्ट्री द्वारा हर महीने जारी किए जाते हैं।

DA तय करने का फॉर्मूला

DA (%) = [(12 महीने का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42] × 100

यहां 261.42 साल 2016 का आधार CPI-IW है।

महंगाई आंकड़ों को देखकर भी तय होता है डीए

वैसे अभी मई 2025 तक CPI-IW का आंकड़ा नहीं आया है। पर एग्रीकल्चर और ग्रामीण मजदूरों को लेकर CPI-AL और CPI-RL में कमी देखी जा रही है।

CPI-AL: 2.84%

CPI-RL: 2.97%

इन दोनों का डीए तय में किउ खास रोल नहीं है, लेकिन महंगाई के आंकड़ों को दिखाते हैं।

कितन बढ़ सकता है DA

अगर जून तक CPI-IW स्थिर रहता है या कुछ बढ़ता है तो सरकार 3 से 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। इसमें DA 58 फीसदी से 59 फीसदी हो सकता है। जुलाई के अंत में CPI-IW के आंकड़े आने के बाद और सितंबर-अक्टूबर में कैबिनेट मंजूरी के बाद DA बढ़ाने की घोषणा की जाएगी। इसका फायदा 1 जुलाई 2025 से मिलने लगेगा।

सैलरी में कितना होगा इजाफा?

अगर DA में 3 फीसदी का इजाफा किया जाता है तो मान लीजिए कर्मचारी की सैलरी 18,000 रुपये है तो इसमें लगभग 540 रुपये का इजाफा होगा। अभी 55 फीसदी DA होने पर 18,000 का 9,990 रुपये DA दिया जाता है। वहीं 3 फीसदी इजाफा होने के बाद 58 फीसदी के हिसाब से 10,440 रुपये तक हो जाएगा। सैलरी में इजाफा होने बाद लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।