Vastu Tips: आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग ऐसे होते हैँ जिनके पास सब कुछ होने के बावजूद वे आर्थिक तंगी का सामना करते हैँ और महीने के अंत तक आते आते उनके पास कुछ नहीं बचता है।
जबकि वे लोग अपने खर्चे को कम करने के बारे में भी बहुत कुछ सोंचते हैँ, इसके बावजूद उनके पास कुछ नहीं रह जाता है। ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे कि खर्चे को कैसे कंट्रोल कर सकते हैँ। वो भी वास्तु से जुड़े इन आसान से उपायों को अपनाकर।
धातु का कछुआ रखें घर पर
अपने घर में सदैव आप धातु से बने कछुए को रखें। ये कछुआ पीतक, ताम्बे से बना हुआ होना चाहिए। कहा जाता है कि जिस भी घर में ये होता है वहां सदैव लक्ष्मी जी कि कृपा बरसती है। ऐसे में धन समृद्धि को बढ़ाने के लिए धातु के कछुए को सदैव अपने घर में रखें।
लघु नारियल
लघु नारियल को श्री फल भी कहा जाता है। वैसे तो लघु नारियल आकार में छोटा होता है। ऐसा कहा भी जाता है कि जिस भी घर में लघु नारियल होता है उस घर में कभी भी आर्थिक दिक्क़त नहीं होती है। लघु नारियल हर तरह कि आर्थिक दिक्क़तों को दूर करने में मदद करता है। आर्थिक समृद्धि के लिए आप इसे उत्तर कि दिशा में रख सकते हैँ।
कमलगट्टे कि माला
यदि आर्थिक समस्या का आप सामना कर रहे हैँ तो अपने घर ने कमल गट्टे कि माला को रख सकते हैँ। क्युंकि ऐसा करने से हर तरह कि आर्थिक तंगी हर तरह कि दूर हो सकती है। साथ ही माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
गोमती चक्र
गोमती चक्र को हिन्दू धर्म में बहुत ही ज्यादा शुभ और फालदायी माना जाता है। घर में इसे रखने से मान्यता है कि सभी तरह कि समस्याएं दूर हो जाती हैँ। ऐसे में घर के उत्तर दिशा कि ओर आप इसे रख सकते हैँ। ये काफी ज्यादा शुभ माना जाता है।