Astro Tips: ये तो आप भी जानते ही होंगे कि हिन्दू धर्म में भगवान कि विधि विधान से पूजा करने से जीवन में आने वाली हर एक समस्या जड़ से खत्म हो जाती है। साथ ही वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल जाता है। हिन्दू धर्म में हाथ के कालावे का भी एक प्रकार से खास महत्व दे रखा गया है। हाथ के कालावे को बाँधने से जीवन में हर समस्या दूर हो जाती है और साथ ही शुभ फलों कि प्राप्ति होती है। लेकिन आपने देखा होगा कि पेड़ में भी कलावो को बांधना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।
हाथ में कलावा बाँधने का ये होता है अर्थ
यदि ज्योतिष चार्य के अनुसार मानें तो हाथ में कलावा बहुत ही ज्यादा शुभ और पूजयनीय माना जाता है। ये रक्षा कवच के समान काम करता है। हाथ में कलावा बाँधने से हर तरह कि नेगेटिविटी दूर हो जाती है। तभी तो इसे रखा सूत्र भी कहा जाता है।
इन पेड़ों में कलावा बांधना होता है बहुत शुभ:
बरगद
हिन्दू धर्म में बरगद के पेड़ को बहुत ही ज्यादा पूज्यनीय माना गया है। इसलिए तभी से इसकी विधि विधान से पूजा भी कि जाती है। सावित्री व्रत के समय सभी महिलाएं एकत्रित होकर बरगद के पेड़ कि विधि विधान से पूजा करती हैँ। वहीं, सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ में रखा सूत्र बांध कर प्रण लेती हैँ कि वे उनके पति कि सदैव रखा करेंगे और भाई के रूप में मान लेती हैँ।
केला
हिन्दू धर्म में केला ही नहीं इसके पेड़ को भी बहुत ही ज्यादा पूज्यनीय माना जाता है। कहा जाता है कि केले के वृक्ष में भगवान विष्णु जी का वास होता है। ऐसे में यदि केले के पेड़ में यदि कलावा बाँधा जाए तो बहुत ही ज्यादा शुभ और फालदायी साबित होगा। वहीं, बृहस्पति देव जी कि कृपा कि प्राप्ति भी होगी।
पीपल
सनातन धर्म में पीपल के पेड़ को एक खास तरह का स्थान प्राप्त है। बीते काफी समय से इस बात भी जिक्र किया जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु जी का वास होता है। ऐसे में पीपल के पेड़ में कलावा बाँधने पर हर तरह कि नेगेटिविटी दूर होती है और केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता चला जाता है।