Vastu Tips: दीपक जलाना कितना ज्यादा शुभ सनातन धर्म के अनुसार माना जाता है ये तो आप सभी को ही पता होगा। वहीं, पूजा करने के बाद दीपक जलाने से हर तरह कि नेगेटिविटी भी दूर हो जाती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार रहता है। वैसे तो आमतौर में आप लोगों ने मिट्टी के दिये को ही जलता हुआ देखा होगा। लेकिन क्या आपको ये पता है कि आटे से बने दिये भी बहुत ही ज्यादा शुभ मानें जाते हैँ।
अब समझ लें कि कौन सी समस्या होने पर किस आटे के दिये जलाना होता है शुभ:
जानिए कि किस समय जलाएं उड़द के आटे से बने दिये
यदि आपके कार्य में बार बार नजर लग रही है और शत्रु कि बुरी नियत और नजर से अगर परेशान हो चुके हैँ और छुटकारा पाना चाहते हैँ तो उड़द के आटे से बना दीपक आपके बहुत ही ज्यादा काम आ सकता है। इसे दो बार जलाने से शत्रु कि हर तरह कि नेगेटिव शक्ति समाप्त हो जाती है।
मूंग के आटे का दिया कब और किस समस्या के दौरान जलाएं
घर में सुख – शांति बनी रहे, साथ ही हर तरह कि गंदगी, नेगेटिविटी भी दूर रहे तो पूजा के समय मूंग के आटे से बने दिये को जरूर जलाएं। क्युंकि ऐसा करने से घर में सुख, शांति आती है और हर तरह कि नेगेटिविटी भी दूर हो जाती है। इसलिए सुबह और शाम के समय मूंग के आटे से बने हुए दीपक को जरूर जलाएं।
कब और किस समय जलाएं गेहूं के आटे से बना दीपक
यदि आप किसी वाद विवाद, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष के जैसी स्थिति में बड़ी बुरी तरह से फंस चुके हैँ तो ये आसान सा उपाय आपके बहुत ही ज्यादा काम आ सकता है। इस उपाय को करते हैँ आप देखेंगे कि कैसे आपका कॉन्फिडेंस एक दम से बढ़ जाएगा और सही कार्य करने में भगवान विष्णु जी का पूरा आशीर्वाद प्राप्त होगा।