Superstition About Cats: ये तो आपने भी अपने पूर्वजों से कहते हुए सुना ही होगा कि बिल्ली का रास्ता काट जाना यानि कि जिस भी रास्ते से आप गुजर रहे हों, वहां से निकलना शुभ नहीं होता है। पहले तो इसे काफी हद तक सच भी माना जाता था, लेकिन अब धीरे धीरे लोग इस बात को मानने लगे हैँ कि ये मात्र एक तरह का अंधविश्वास है। ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे कि बिल्ली का रास्ता काटना शुभ होता है या अशुभ।
क्या सच में बिल्ली का रास्ता काटना होता है अशुभ?
बिल्ली का रास्ता काटना अशुभता का प्रतीक होता है लेकिन ध्यान में रखने वाली बात होती है कि वे काली बिल्ली होती है। काली बिल्ली अगर रास्ता काट जाए तो वास्तु के हिसाब से हो सकता है आपका बुरा समय शुरू होने वाला हो सकता है।
बिल्ली को माना जाता है राहु का प्रतीक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मानें तो दरअसल बिल्ली को राहु कि सवारी माना जाता है। राहु को स्वयं में एक राक्षस के रूप में चित्रित किया गया है। वहीं, बिल्ली को भी वास्तु के मुताबिक भी अशुभ संकेतों का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है।
बिल्ली क्या होती है अशुभ?
पुराने समय में ज़ब लोग जंगल से निकलते थे या रोड से निकलते थे तो बिल्ली अगर उनका रास्ता काट देती थी तो उन्हें ये प्रतीत होता था कि कुछ न कुछ बुरा या अशुभ होने वाला है। वहीं, इसके पीछे ये भी संकेत होता था कि उनके पीछे कोई जंगली जानवर भी हो सकता है। इसलिए सतर्क रहने कि भी जरूरत है। समझ लें कि पुराने समय में इसे एक तरह कि चेतावनी के रूप में लिया करते थे।
क्या कहना है विज्ञान का इसके पीछे
यदि विज्ञान के अनुसार देखें तो बिल्ली का रास्ता काटना केवल एक संयोग ही हो सकता है। वैज्ञानिक दृस्टिकोण से बिल्ली का रास्ता काटना महज एक संयोग होता है। विज्ञान के अनुसार सभी जानवर एक ही सामान होते हैँ। चाहे वे कुत्ता हो या बिल्ली। ऐसे में अशुभ या शुभ कुछ भी नहीं होता है बल्कि एक तरह का अंधविश्वास हो सकता है।