LPG Cylinder Price: लगतार बढ़ती महंगाई के चलते लोगों का दैनिक बजट डमाडोल हो रहा है। इसके साथ में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों की वजह से भी लोग काफी परेशान हैं। पहले गैस सिलेंडर की कीमतें 500 रुपये थी लेकिन 850 रुपये की कीमत में एलपीजी सिलेंडर ने लोगों को रुला दिया है। अगर किसी परिवार में कम लोग हैं तो उस घर में गैस की खपत कम होती है। आपको बता दें मौजूदा समय सरकार के द्वारा कंपोजिट गैस सिलेंडर को बढ़ावा मिल रहा है। इस सिलेंडर की कीमत घरेलू गैस सिलेंडर से 350 रुपये कम है।

इसे भी पढ़ें: IBPS RRB PO Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

इसे भी पढ़ें: एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पाँच खिलाड़ी, सचिन तेंडुलकर से भी आगे है ये खिलाड़ी 

वहीं जानकारी के लिए बता दें ऐसे कई शहर हैं जहां पर कंपोजिट गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। जिन शहरों में कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध है वहां पर इस सिलेंडर की कीमत काफी कम है। बता दें यूपी की राजधानी लखनऊ में कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 477 रुपये है। इस सिलेंडर की खासियत ये है कि इसको लाने ले जाने में काफी आसानी होती है। वहीं कम सदस्य वाले घर में ये काफी लाभकारी साबित हो रहा है। ऐसे कई सारे परिवार हैं जिनका कम खर्च होने के बावजूद महंगे सिलेंडर को खरीदना पड़ता है। जिस कारण से बजट में भी गड़बड़ी आ जाती है।

आपको बता दें लोगों की समस्याओं को मददेनजर रखते हुए पेट्रोलियम कंपनी ने कंपोजिट सिलेंडर को ऑप्शन के तौर पर पेश किया है। इस सिलेंडर की कीमत घरेलू सिलेंडर से 350 रुपये कम है। लखनऊ में कंपोजिट सिलेंडर 477 रुपये में मिल रहा है। ये एक तरह से नया सिलेंडर है। इस समय देश के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है। इस सिलेंडर में आर-पार दिखता है और इसका वजन भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: Chanakya Niti: घर पर है ऐसा स्थान, तो माँ लक्ष्मी जी स्वयं करतीं हैं विराजमान, होने लगती है धन की वर्षा!

इसे भी पढ़ें: ONGC Recruitment 2024: युवाओं के पास नौकरी का मौका, जानिए आवेदन करने की आखिरी तारीख

जानकारी के मुताबिक हर महीने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती होती रहती हैं। लेकिन धरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें ज्यों कि त्यो हैं। इसके बावजूद लोगों को बदलाव की उम्मीद है। खबर के मुताबिक कंपोजिट सिलेंडर पूरी तरह से मार्केट में उपलब्ध नहीं है। इस सिलेंडर को कुछ ही शहरों में पेश किया गया है। ये सिलेंडर उन परिवारों के लिए लाभकारी साबित होगा जिनके घर में गैस की खपतम काफी कम है।

Latest News