उत्तपम एक साउथ इंडियन डिश है। जैसे इडली, डोसा, सांबर, चटनी साउथ इंडिया का फेमस फूड है, वैसे ही उत्तपम भी साउथ इंडिया का एक फेमस फूड है। इसे आप नारियल की चटनी या चने दाल की चटनी के साथ खा सकते हैं। अब इस डिश इंडिया के कोने कोने में बना कर खाया जाता है। यह झटपट बन जाता है, और खाने में काफी टेस्टी होता है। तो चलिए, इस स्वादिष्ट डिश को बनाते हैं।

4 लोगो के लिए

उत्तपम बनाने की सामग्री

3 कप सूजी
तेल
1 बड़ा प्याज
1 बड़ा टमाटर
4 हरा मिर्च
हरा धनिया
आधा चम्मच
करि के पत्ते
एक नींबू
1 शिमला मिर्च
1 गाजर
1 चम्मच नमक
उत्तपम बनाने की विधि

उत्तपम बनाने की विधि

सबसे पहले सारे सामान को एक जगह रख लेंगे, ताकि बनाने में कोई दिक्कत ना आये। आइये अब बनाना शुरू करते हैं।

स्टेप 1

सबसे पहले 1 बड़े प्याज, 1 बड़े टमाटर, 1 शिमला मिर्च, 1 गाजर को छोटे-छोटे काट लेंगे। आप चाहे तो छोटा बारीक कटा अदरक भी ले सकते हैं। अब एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर दो कप सूजी डालें और उसे हल्का ब्राउन होने तक भून ले। ध्यान रहे सूजी ज्यादा लाल नहीं हो नहीं तो सूजी जल जाएगा और उत्तपम का टेस्ट खराब हो जायेगा। अब भुने हुए सूजी को एक दूसरे प्लेट में साइड में रख ले।

स्टेप 2

अब उसी पैन में अपने हिसाब से तेल डालेंगे, तेल को गर्म कर ले। ध्यान रहे इसमें तेल अच्छे से डालें, जिससे आपका सूजी चिपकेगा नहीं और अच्छे से बनेगा। उसके बाद उसमें आधा चम्मच सरसों और करी पत्ता डालें। सरसों के चटकने के बाद उसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक, शिमला मिर्च, कटा हुआ गाजर डाले।

सभी सब्जी को अच्छे से भून ले जब तक किए रेड ब्राउन हो जाए। उसके बाद इसमें एक चम्मच नमक डाले और सब्जी को चला ले। जब सब्जी अच्छे से भून जाए तो इसमें तीन कप पानी डाले। और इस पानी में एक निम्बू निचोड़ दे।

Read More: आइये घर पर बनाये लाजवाब बटर नान, आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

स्टेप 3

अब पानी को उबलने दे, जब पानी अच्छे से उबल जाए तो उसमें भुना हुआ सूजी डाल दे। सूजी को चलाते रहे वरना वह अच्छे से मिक्स नहीं होगा। सूजी को चलाते रहें, जब तक कि वह गाढ़ा ना हो जाए। अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया मिला दे। ध्यान रखें की सूजी पैन में चिपके ना इसे हल्के हाथों से चलाते रहें और गाढ़ा होने तक बंद कर दे, नहीं तो सूजी जल जाएगा। इसकी कंसिस्टेंसी चेक कर ले, जैसी आपको रखनी हो।

Read More: 45 मिनट में तैयार करें “चिकन करी रेसिपी”,आप भी हो जाएंगे इसके दीवाने!
Read More: इस तरह से बनाएं फिश करी रेसिपी आप भी हो जाएंगे इस रेसिपी के फैन!

स्टेप 4

अब आपका उत्तपम तैयार है। अब इसे आप नारियल की चटनी, सांभर या चने दाल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। उत्तपम को एंजॉय करें।

Latest News