यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) जल्द ही सिविल सर्विसेज़ मेंस परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। यह परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार UPSC प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं, वे इस परीक्षा में शामिल होंगे। UPSC मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शुरू होगी। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ऐसे में जैसे ही एडमिट जारी किया जाएगा आप ऑफिशल पोर्टल पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Mains Admit Card 2024: डाउनलोड कैसे करें

Read More: पुलिस में मिलेगी नौकरी, इतने हजार पदों पर निकली भर्ती, जानें गुड न्यूज

Read More: सिर्फ 10 रन बनाकर इतिहास रच देंगे रोहित शर्मा, 2024 में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – upsc.gov.in
  • होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको Admit Card’ सेक्शन में  जाना हैं।
  • अब आपको वहां पर”Civil Services Mains Exam 2024″ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड भरें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

UPSC Mains Exam समय और शिफ्ट

परीक्षा दिन में दो शिफ्टों में आयोजित होगी – पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा, ताकि वे आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर सकें।

UPSC Mains Exam pattern 

UPSC मेंस परीक्षा में कुल 9 पेपर होंगे। इनमें से पहले दो पेपर (पेपर A और पेपर B) क्वालिफाइंग होंगे, और इनमें से प्रत्येक की कुल अंक सीमा 300 होगी। बाकी पेपर मुख्य परीक्षा के अंतिम मेरिट में गिने जाएंगे और प्रत्येक की अंक सीमा 250 होगी। विषयों में निबंध लेखन, सामान्य अध्ययन के चार पेपर और वैकल्पिक विषय के दो पेपर शामिल होंगे​।

UPSC Mains Exam Admit card कब जारी किया जाएगा

यूपीएससी मुख्य एग्जाम का एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा इसके बारे में कोई जानकारी अभी तक घोषित नहीं की गई हैं। जैसे जानकारी आएगी हम आपको अपडेट कर देंगे। तब तक कब तक  इंतजार करना पड़ेगा। 

Latest News