2024 TVS Apache RR 310 का नया अवतार भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुका है, जो पहले से भी ज्यादा पावरफुल और आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। TVS की यह बाइक हमेशा से ही युवाओं की पसंदीदा रही है और अब इसमें किए गए बदलाव इसे और भी खास बनाते हैं। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं इसके फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में।

2024 TVS Apache RR 310 की कीमत

नई 2024 TVS Apache RR 310 की कीमत की बात करें तो इसे ₹2.75 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस बाइक के Quickshifter वाले वेरिएंट की कीमत ₹2.92 लाख है, जबकि नए Bomber Gray रंग वेरिएंट की कीमत ₹2.97 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। TVS ने इस बार ग्राहकों के लिए अलग-अलग वेरिएंट्स और रंगों में यह बाइक पेश की है, जिससे हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से इसे चुन सकता है।

Read More – ट्रेन में कोई करता है बदसलूकी तो बिल्कुल भी न हो परेशान, फौरन करें कंप्लेन, ये रहा तरीका

Read More – इनकी दो पत्तियों को रोजाना खाएं, शुगर से लेकर के ब्लड प्रेशर की समस्या तक को करेगा कंट्रोल!

2024 TVS Apache RR 310 की डिज़ाइन

इस नई 2024 TVS Apache RR 310 के डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसमें कुछ छोटे-मोटे अपडेट्स जरूर देखने को मिलते हैं। इसके बॉडी पैनल पहले जैसे ही हैं, लेकिन नए बदलाव के तौर पर इसमें विंगलेट्स जोड़े गए हैं। ये विंगलेट्स बाइक को 3Kg एक्सट्रा डाउनफोर्स देते हैं, जो तेज रफ्तार पर बाइक की कण्ट्रोल को बढ़ाते हैं। इसके अलावा इस बार बाइक के रंग विकल्पों में नया Bomber Gray रंग शामिल किया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

2024 TVS Apache RR 310 के इंजन और परफॉर्मेंस

इसके इंजन की बात करे तो नई 2024 TVS Apache RR 310 में आपको 312cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 9,800rpm पर 38bhp की पावर और 7,900rpm पर 29Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक के इंजन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं जैसे कि इसमें एक्सटेंडेड थ्रॉटल बॉडी डायमीटर जोड़ा गया है जिससे बाइक की स्पीड और पावर बढ़ी है। इसके अलावा फोर्ज्ड पिस्टन का वजन कम किया गया है जिससे इंजन की स्पीड और स्मूद हो गई है।

इसके साथ ही इस बाइक में Quickshifter के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो आपकी राइड को और भी रोमांचक बनाता है। TVS का दावा है कि यह बाइक मात्र आधा सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है, जो इसे अपनी कैटेगरी में और भी खास बनाता है।

2024 TVS Apache RR 310 के फीचर्स

इस नई 2024 TVS Apache RR 310 को एडवांस टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें आपको कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, कॉर्नरिंग क्रूज कंट्रोल, व्हील कंट्रोल और रियर लिफ्ट ऑफ कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एक TFT डिस्प्ले है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Read More – Renault ने लॉन्च किया Kwid, Kiger और Triber का नाइट एंड डे लिमिटेड एडिशन, जानिए कीमत और फीचर्स

Read More – यहां 15 महीने की FD पर मिल रहा 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

इस बाइक में बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए USD फोर्क्स फ्रंट में और मोनोशॉक सस्पेंशन रियर में दिया गया है जो बाइक की हैंडलिंग को और भी बेहतर बनाता है। इन सभी फीचर्स के साथ 2024 TVS Apache RR 310 निश्चित रूप से एक शानदार राइडिंग अनुभव देती है।

Latest News