उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा अवसर आने वाला है, जहां 49000 सुपर TET शिक्षक भर्ती के अंतर्गत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शिक्षकों की कमी को पूरा करने और राज्य के शिक्षा स्तर को सुधारने के उद्देश्य से की जा रही है।

सुपर TET (Teacher Eligibility Test) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया में इस बात की अफवाह अप्लाई जा रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 39000 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति संबंधित ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया  

हैं।  जो बिल्कुल बिल्कुल झूठ हैं। यह प्रकार का अफवाह है इसलिए आप ऐसी खबरों पर विश्वास नहीं करें इसलिए आज के लेख में  इस खबर के बारे में पूरी सच्चाई के साथ जानकारी आपके सामने प्रस्तुत करेंगे

49000 सुपर TET शिक्षक भर्ती संक्षिप्त विवरण

कुल पदों की संख्या: 49000

पद का नाम: सहायक अध्यापक (Assistant Teacher)

कक्षा: प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8)

नियुक्ति की जाएगी: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद

49000 सुपर TET शिक्षक भर्ती पात्रता मापदंड

49000 सुपर TET शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता मापदंड निम्नलिखित हैं:

1. शैक्षणिक योग्यता:

प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5) के लिए:

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।.साथ ही, D.El.Ed. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) या बीटीसी (बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट) या B.Ed. की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) या CTET (सेंट्रल टीचर

उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) के लिए 

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री के साथ B.Ed. या D.El.Ed. या अन्य समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही, UPTET या CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

49000 सुपर TET शिक्षक भर्ती उम्र सीमा

 इस वैकेंसी के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।OBC, SC, ST, और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी, जो सरकार के नियमानुसार होगी।

 

49000 सुपर TET शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न

सुपर TET की परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। परीक्षा के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

  1. कुल प्रश्नों की संख्या: 150 प्रश्न
  2. कुल अंक: 150 अंक (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा)
  3. परीक्षा की अवधि: 2.5 घंटे (150 मिनट)
  4. नकारात्मक अंकन: कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

49000 सुपर TET शिक्षक भर्ती  के लिए आंदोलन जारी 

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती से जुड़ी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवार पिछले कुछ समय से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सुपर TET और अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में सफल हुए उम्मीदवारों को लंबे समय से नियुक्तियों का इंतजार है, जिसके चलते उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ धरना शुरू किया है।धरना मुख्य रूप से उन शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी और पारदर्शिता की कमी के विरोध में हो रहा है। यह विरोध प्रदर्शन राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे हैं, जिसमें लखनऊ, प्रयागराज और अन्य प्रमुख शहर शामिल हैं। ऐसे में देखना होगा कि सरकार के द्वारा कब तक शिक्षक संबंधित वैकेंसी उत्तर प्रदेश में जारी की जाती है

 

Latest News