Tata Motors ने हाल ही में अपनी नई Tata Curve EV को लॉन्च किया है जो कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV कूप है। इसके लॉन्च के बाद से ही यह भारतीय बाजार में काफी चर्चा में है। इंट्रोडक्ट्री प्राइस के रूप में कंपनी ने इसकी कीमत 17.49 लाख रुपये रखी है जो इसे और भी आकर्षक बनाती है।

अगस्त में इसकी बिक्री शुरू होने के बाद से मात्र 9 दिनों में ही 3455 ग्राहकों ने इसे अपनाया है। मात्र इतने कम दिनों में यह दिखाता है कि भारतीय उपभोक्ताओं के बीच इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की कितनी डिमांड है। तो आइये जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी।

Tata Curve EV की बैटरी और रेंज

Curve EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 585 km की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इसके अलावा इसका डिजाइन और फीचर्स भी इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं जो इसे बाजार में मौजूद बाकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से बेहतर बनता हैं।

Read more- CBSE Exams 2025: 10 और 12वीं के छात्रों को मिली गुड न्यूज, रजिस्ट्रेशन कराने पर मिला बड़ा अपडेट

Read more- जियो ने कर दिया तगड़ा धमाका, लाया ऐसा प्लान कि 28 दिन तक मिलेगा बंपर फायदा

Tata Curve EV का एक्सटीरियर

इस कार का एक्सटीरियर डिजाइन बेहद आकर्षक और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में स्लीक LED हेडलैम्प्स और LED DRLs दिए गए हैं। इसके अलावा पीछे की ओर कनेक्टेड टेल लैंप्स के साथ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन भी हैं। इसकी क्लोज्ड ऑफ फ्रंट ग्रिल और स्लोपिंग रूफलाइन इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। 18-इंच के एलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स और व्हील आर्च पर पियानो ब्लैक एलिमेंट्स इसके डिजाइन को और भी स्पोर्टी बनाते हैं।

Tata Curve EV के रंग

Curve EV को 5 मोनोटोन शेड्स में लॉन्च किया गया है प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे, और वर्चुअल सनराइज। इनमें से प्योर ग्रे का शेड सिर्फ कर्व EV के लिए यूनिक है। इसे 5 ट्रिम लेवल में लॉन्च किया गया है स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एकम्पलिश्ड और एम्पावर्ड। इसमें 500 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है जिसे 973 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

Tata Curve EV का इंटीरियर

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग, और वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। इसके साथ ही इसमें हरमन द्वारा 12.3-इंच की फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी दिया गया है।

ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें इको, सिटी और स्पोर्ट तीन ड्राइव मोड्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स भी हैं जैसे V2V चार्जिंग, V2L टेक्नोलॉजी, और आर्केड.EV ऐप सूट।

Tata Curve EV के सेफ्टी फीचर्स

Tata Curve EV सेफ्टी के मामले में भी काफी आगे है। इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स, और i-VBAC के साथ ESP जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल भी दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Read more- RBI 90 Quiz in Hindi: ग्रेजुएशन छात्रों की बल्ले-बल्ले, मिल रहा 10 लाख रुपये तक का इनाम, जानें

Read more- UP Police Constable Answer Key Update News: यूपी पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को आंसर की में दिक्कत तो यहां करें शिकायत

Tata Curve EV ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार शुरुआत कर ली है। यह इलेक्ट्रिक SUV प्रीमियम फीचर्स, शानदार रेंज और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को लुभाने में सफल हो रही है। Tata का यह कदम भारतीय इलेक्ट्रिक गाड़ियों सेगमेंट को और भी मजबूत बना सकता है। इसके शुरुआती कीमत और बेहतरीन फीचर्स के चलते, यह बाजार में पहले से मौजूद बाकी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रही है।

Latest News