अगर आप Tata Motors की कोई भी नई कार खरीदने का सोंच रहे हैं तो सितंबर 2024 आपके लिए खास हो सकता है। Tata Motors ने इस महीने अपने सभी मॉडल्स पर शानदार छूट और ऑफर्स लेकर आई है।Tiago, Tigor, Altroz, Punch, Harrier, और Safari जैसी गाड़ियों पर ज्यादा छूट दी जा रही है। तो हम आपको बताते है कि कौन-कौन सी गाड़ियों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और आपको कौन सा मॉडल खरीदना चाहिए।

Tiago और Tigor पर डिस्काउंट्स

Tiago और Tigor की बात करें तो Tata Motors ने इनके MY24 पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर अच्छा डिस्काउंट दे रही है। Tiago पेट्रोल पर आपको ₹60,000 तक का और CNG वेरिएंट पर ₹50,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह Tigor पेट्रोल पर ₹55,000 और CNG वेरिएंट पर ₹50,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप MY23 मॉडल्स खरीदते हैं तो पेट्रोल वेरिएंट पर ₹90,000 और CNG पर ₹85,000 तक की छूट मिल सकती है।

Read More- चल गया पता, तो इस वजह से फिल्म देखकर पॉपकॉर्न खाते है लोग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Read More- Namak Ke Totke: नमक के इस टोटके से बदल जाएगी किस्मत, एक बार जरूर आजमा के देखें!

Altroz और Punch पर डिस्काउंट्स

Altroz के पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट्स पर MY24 मॉडल्स के लिए ₹50,000 तक की छूट दी जा रही है। वहीं CNG वेरिएंट पर ₹35,000 तक की छूट मिल रही है। MY23 Altroz पर पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट्स पर आपको ₹70,000 और CNG पर ₹55,000 तक का डिस्काउंट्स मिल सकता है।

Punch के पेट्रोल वेरिएंट पर ₹18,000 और CNG पर ₹15,000 का डिस्काउंट्स दिया जा रहा है। आपको ध्यान देना है की Punch Pure और Pure Rhythm वेरिएंट्स इस डिस्काउंट ऑफर में शामिल नहीं हैं।

Nexon पर डिस्काउंट्स

Nexon के पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट्स पर MY23 मॉडल्स के लिए ₹90,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि इन वेरिएंट्स पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट लागू नहीं है। Nexon के MY24 मॉडल्स पर डिस्काउंट कम है लेकिन ऑफर फिर भी आकर्षक हैं।

Harrier और Safari पर डिस्काउंट्स

अगर आप Harrier या Safari खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह सबसे बेहतरीन समय है। Harrier MT और AT वेरिएंट्स पर सितंबर 2024 में Tata Motors ने ज्यादा छूट की घोषणा की है। Smart (O) वेरिएंट पर ₹50,000 तक का डिस्काउंट है, जबकि Pure, Pure (O) और Pure+ वेरिएंट्स पर यह ₹70,000 तक का डिस्काउंट है। वहीं, Pure + S और Pure + S DK पर ₹1,20,000 तक की छूट दी जा रही है।

Harrier के Adventure वेरिएंट्स पर भी शानदार छूट है। Adventure पर ₹50,000 और Adventure+, Adventure+ DK, Adventure+ A पर ₹1,20,000 तक का डिस्काउंट्स मिल सकता है। Fearless वेरिएंट्स पर ₹50,000 की छूट है।

Tata Motors की छूट

मॉडल वेरिएंट MY24 छूट MY23 छूट
Tiago पेट्रोल / CNG ₹60,000 / ₹50,000 ₹90,000 / ₹85,000
Tigor पेट्रोल / CNG ₹55,000 / ₹50,000 ₹85,000 / ₹85,000
Altroz पेट्रोल / डीज़ल / CNG ₹50,000 / ₹35,000 ₹70,000 / ₹55,000
Punch पेट्रोल / CNG ₹18,000 / ₹15,000 ₹18,000 / ₹15,000
Nexon पेट्रोल / डीज़ल ₹90,000 / ₹75,000
Harrier Adventure / Fearless ₹50,000 / ₹1,20,000
Safari Adventure / Pure ₹70,000 / ₹1,40,000

Read More- Ola Electric ने किया बड़ा ऐलान, S1 Pro, S1 X और S1 X+ मॉडलों पर दे रही है जबरदस्त डिस्काउंट

Read More- Yamaha RX100 की लॉन्चिंग पर बड़ा खुलासा, जानिए कितनी होगी कीमत?

Tata Motors ने सितंबर 2024 में अपने ग्राहकों के लिए जो छूट दे रही हैं वे वाकई शानदार हैं। MY23 और MY24 मॉडल्स पर इतना बड़ा डिस्काउंट शायद फिर न मिले। खासकर Tiago, Tigor, Altroz, Punch, Harrier, और Safari पर दी जा रही ऑफर को देखते हुए यह आपके लिए सही समय है कि आप अपनी पसंदीदा Tata की कार खरीद लें।

Latest News