Stree 2 Review: साल 2018 तो याद ही होगा जब स्त्री 1 (Stree 1) मूवी बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई थी। न केवल श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) बल्कि फिल्म में मौजूद अन्य सभी कलाकारों की एक्टिंग को जमकर प्रशंसा मिली थी। हॉरर और कॉमेडी जॉनर के कॉम्बिनेशन से तैयार की गई मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। वहीं, लगभग 6 सालों से लगातार दर्शकों की डिमांड थी कि जल्द से जल्द इसके सीक्वल को फिर से लेकर के आया जाए।

दर्शकों की बढ़ती डिमांड को देख निर्देशक अमर कौशिक (Amar Kaushik) ने फैसला किया कि स्त्री 2 मूवी को फिर से दर्शकों के लिए थिएटर में पेश किया जाएगा। ऐसे में सभी बहुत ही ज्यादा एक्ससिटेड हैं कि क्या स्त्री 1 की तरह ही ये बॉक्स ऑफिस में उतना ही कमाल कर पाएगी कि नहीं।

 

 

जानिए कि क्या है Stree 2 Movie की कहानी

बताते चलें कि स्त्री 2 मूवी की शुरुआत वहां से होती है जब ‘स्त्री’ का अंत हुआ था। अभी चंदेरी गाँव में विक्की (राजकुमार राव), रुद्र भैया (पंकज त्रिपाठी), बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) बाकी गाँववालों के संग वहां सेफ्ली रह रहे हैं। आज भी स्त्री की चर्चा अक्सर होती दिखती है लेकिन अब लोग उससे डरते नहीं है। वहीं, उल्टा उसकी प्रशंसा की जा रही है। लेकिन इसके बाद गांव के जंगल में एक विस्फोट होता है जिसके बाद कोई ऐसा ऐसा आ जाता है जो गाँव के लोगों का नाश करने में जुट जाता है।

हालत इतनी खराब हो जाती है कि यहाँ रहने वाली युवतियों ने गाँव को छोड़ना शुरू कर दिया होता है। लेकिन इस बात पर कोई गौर नहीं करती कि ये लड़कियां अपने मन से गांव नहीं छोड़ रहीं बल्कि ये गायब हुई जा रही हैं। और इसके पीछे प्रोमो में दिखाया गया केरेक्टर सरकटा का हाथ होता है। दूसरी ओर विक्की के पापा (अतुल श्रीवास्तव) को ये चिंता खाये जा रही है अगर यूंकि लड़कियां गांव छोड़कर चली जायेंगी तो विक्की का क्या होगा।

पर विक्की तो आज भी श्रद्धा कपूर के प्यार में दीवाना है, जिसने चंदेरी गांव के नागरिकों की जान बचाई होती है। इसके बाद विक्की और उसके दोस्तों को सरकटा मिल जाता है तब श्रद्धा कपूर को वापस लौटना ही पड़ता है। अब सारे मिलकर उस सरकटे हुए भूत का सामना करेंगें।

फिल्म देखने में लगी कैसी, सबसे बड़ा प्रश्न?

स्त्री 2 को भी अमर कौशिक ने ही बनाया है। उन्होंने साल 2018 में स्त्री का निर्देशन भी किया था। इस मूवी में आपको हॉरर, सस्पेंस और थ्रिलर के साथ कॉमेडी हर चीज का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। फिल्म का फर्स्ट हाफ तो इतना जबरजस्त है कि देखते ही देखते आप लोटपोट हो जायेंगें। वहीं, एक बार भी नजरें नहीं झुका पाएंगें। पर वहीं, मूवी का सेकंड हाफ थोड़ा ढीला नजर आ सकता है। लेकिन आप थोड़ी बहुत कमियों को अनदेखा करते हैं तो मूवी आपको कमाल की लगेगी।

एक्टर्स ने किया है जबरजस्त एक्टिंग

अगर परफॉरमेंस की बात करें सभी अदाकार अपनी जगह एकदम परफेक्ट हैं। राजकुमार राव से जबरजस्त एक्टिंग तो की ही नहीं जा सकती है। मुश्किल है कि इनके अलावा कोई और एक्टर विक्की का किरदार इतना पर्फेक्टली निभा पाए। वहीं, श्रद्धा कपूर ने भी अपने मिस्ट्री गर्ल के रोल को बेहतरीन तरह से निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दोनों की फिल्म में केमिस्ट्री भी कमाल की लग रही है।

इसके अलावा पंकज त्रिपाठी और बनर्जी ने कॉमेडी का तड़का लगाया है। अपारशक्ति खुराना ने भी हंसा-हंसा के लोट-पोट करने का काम किया है। कुलमिलाकर सभी ने इतने बखूभी एक्टिंग की है आप ये भी भूल जाएंगें कि स्त्री 1 मूवी को देखें हुए 6 साल बीत चुके हैं।

मूवी में जबरजस्त VFX का इस्तेमाल किया गया है। बस लास्ट में इतना समझ लीजिए कि मूवी देखने के लिए परफेक्ट है।

Latest News