Jawa Yezdi कंपनी ने अपनी लोकप्रिय 42 Life सीरीज में एक नई मोटरसाइकिल, Jawa 42 FJ को पेश किया है। इस नई बाइक की कीमत 1,99,142 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। यह नई बाइक खासकर युवाओं के लिए बनाई गई है।

ये अपने ग्राहक के लिए स्पोर्टी और स्टाइलिंग के साथ आती है जिससे यह न केवल उनकी ज़रूरतों को पूरा करेगी बल्कि बिक्री में भी इजाफा कर सकती है। तो आइये जानते है क्या है इसके फीचर्स।

Read More- हाथ-पैरों में लगातार होती है झनझनाहट तो हो सकती है इस विटामिन की कमी, ऐसे करें पूर्ती!

Read More- Gold Price Update: गुरुवार के मुताबिक सोना हो गया सस्ता, लोगों का खिला चेहरा, जानें 10 ग्राम का रेट

नई Jawa 42 FJ के फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करे तो नई Jawa 42 FJ में लंबा व्हीलबेस, ऊंची ग्राउंड क्लियरेंस और सेगमेंट में एल्युमीनियम टैंक पैनल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका मस्कुलर डिज़ाइन क्लासिक Jawa स्टाइलिंग और आधुनिक टच जैसे ऑल-LED लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसे और भी आकर्षक बनता है। यह नया मॉडल 42 लाइनअप में आता है जिसमें पहले से ही Jawa 42 और Jawa 42 बॉबर शामिल हैं।

नई Jawa 42 FJ की सेफ्टी

इस बाइक की सेफ्टी फीचर्स में डुअल-चैनल ABS और बड़े डिस्क ब्रेक्स शामिल हैं जो इसे बेहतर ब्रेकिंग पावर प्रदान करते हैं। इसके अलावा, बाइक में प्रीमियम डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स भी दिए गए हैं। Jawa 42 FJ पांच अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है।

नई Jawa 42 FJ के नए इंजन

अब बात करते है नई Jawa 42 FJ के इंजन की तो इसमें 350 Alpha2 इंजन दिया गया है, जो 29.2 PS की पावर और 29.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक छह-स्पीड गियरबॉक्स और A&S क्लच के साथ आती है, जिससे गियर शिफ्टिंग और भी स्मूथ हो गई है। इसे डबल क्रैडल फ्रेम पर बनाया गया है, जो 1440 मिमी के व्हीलबेस के कारण इसे हाईवे पर हैंडलिंग को कण्ट्रोल करने में मदत करता है।

Jawa 42 FJ के वेरिएंट्स की कीमतें

वेरिएंट रंग व्हील्स कीमत (रुपये)
एंट्री-लेवल ऑरोरा ग्रीन मैट स्पोक 1,99,142
ऑरोरा ग्रीन मैट अलॉय 2,10,142
कॉस्मो ब्लू मैट अलॉय 2,15,142
मिस्टिक कॉपर अलॉय 2,15,142
टॉप-टियर डीप ब्लैक मैट रेड क्लैड अलॉय 2,20,142
डीप ब्लैक मैट ब्लैक क्लैड अलॉय 2,20,142

Read More- Jan Seva Kendra Vacancy: डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, दसवीं पास भी करें अप्लाई

Read More- Jan Seva Kendra Vacancy: डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, दसवीं पास भी करें अप्लाई

Jawa 42 FJ का मुकाबला

नई Jawa 42 बाइक का मुकाबला Royal Enfield की लोकप्रिय 350cc है। यह Triumph Speed 400 जैसी मोटरसाइकिलों को भी टक्कर देगी। इस नए एडिशन के साथ, Classic Legends ने अपनी 350cc पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है।

Latest News