Redmi Note 14 Pro: Xiaomi एक बार फिर से स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने को तैयार है। Redmi इस महीने के लास्ट में दमदार सीरीज को लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम Redmi Note 14 सीरीज होने वाला है, और यह सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

इस सीरीज के तीन फेमस मॉडल्स – Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro, और Redmi Note 14 Pro+ होने की उम्मीद है। इस सीरीज के फोन को हाल ही में इंडियन सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म BIS पर देखा गया है, जिससे इसके भारत में लॉन्च की उम्मीद भी पक्की हो गई हैं। तो चलिए इस सीरीज़ के बारे में पूरी डिटेल्स को अच्छे से जानते हैं।

Redmi Note 14 Pro और POCO X7 हुआ BIS पर स्पॉट

हाल ही में Redmi Note 14 Pro और POCO X7 को इंडियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS (Bureau of Indian Standards) पर स्पॉट किया गया है। Redmi Note 14 Pro के दो मॉडल नंबर – 24094RAD4I और 24090RA29I देखे गए हैं। वहीं, POCO X7 का मॉडल नम्बर 24095PCADI माना जा रहा है। इसका मतलब है कि Redmi Note 14 सीरीज इंडियन मार्केट में भी जल्द लॉन्च हो सकती है।

Read More: शुरू होने से पहले ही खत्म हुआ पंत का करियर, नहीं मिलेगा कभी टीम इंडिया में मौका

Read More: ओवरथिंक करने के मास्टर होते हैं इस तारीख में जन्मे लोग, पर धन से भर देते हैं घर!

Redmi Note 14 Pro के फीचर्स

विशेषता Redmi Note 14 Redmi Note 14 Pro Redmi Note 14 Pro+
चिपसेट MediaTek Dimensity 6100+ Snapdragon 7s Gen 3 MediaTek Dimensity 7350
डिस्प्ले FHD+ IPS LCD 1.5K AMOLED 1.5K AMOLED
रियर कैमरा (जानकारी उपलब्ध नहीं) ट्रिपल कैमरा सेटअप (टेलीफोटो लेंस के साथ) (जानकारी उपलब्ध नहीं)
फ्रंट कैमरा (जानकारी उपलब्ध नहीं) (जानकारी उपलब्ध नहीं) (जानकारी उपलब्ध नहीं)
रैम और स्टोरेज (जानकारी उपलब्ध नहीं) (जानकारी उपलब्ध नहीं) (जानकारी उपलब्ध नहीं)
बैटरी (जानकारी उपलब्ध नहीं) (जानकारी उपलब्ध नहीं) (जानकारी उपलब्ध नहीं)
चार्जिंग (जानकारी उपलब्ध नहीं) (जानकारी उपलब्ध नहीं) (जानकारी उपलब्ध नहीं)

ग्लोबल और चीन वेरिएंट में हो सकता है डिफरेंस

इंटरनैशनल और चीन वर्जन में थोड़ा डिफरेंस होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के माने तो, ग्लोबल वर्जन में टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो यूजर्स को बिना इमेज क्वालिटी खोए ऑब्जेक्ट पर ज़ूम करने की फीचर्स देगा। वहीं, चाइना वेरिएंट में मैक्रो लेंस मिलने की उम्मीद है, जो क्लोज़-अप शॉट्स के शौकीनों के लिए एक खास फीचर होगा। अगर आपको छोटे ऑब्जेक्ट्स की डिटेल्ड फोटोग्राफी पसंद है, तो यह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

Read More: Redmi के अपकमिंग सीरीज़ में मिलेगी तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स, 6,500mAh बैटरी के साथ मिलेगी 120W चार्जिंग

Read More: Jio का खास प्लान, मात्र 173 रुपये में पूरे महीने मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट!

लॉन्च डेट और उपलब्धता

बात करें इसके लॉन्च डेट और अवेलेबिलिटी के बारे में तो Redmi Note 14 सीरीज को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इंडियन सर्टिफिकेशन मिलने के बाद इसकी ग्लोबल लॉन्च की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। Xiaomi की तरफ से अभी ओफिसिअल कन्फर्मेशन नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि नवंबर के लास्ट तक यह फोन इंडियन मार्केट में भी आजयेगा।

Latest News