PM Kisan Yojana: 10 करोड़ किसानों को इस तारीख तक मिलेगी 2,000 रुपये की किस्त! करें चेक - Times Bull
G o o g l e Preferences

PM Kisan Yojana: 10 करोड़ किसानों को इस तारीख तक मिलेगी 2,000 रुपये की किस्त! करें चेक

Vipin
January 18, 2026 at 3:53 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अगली यानी 22वीं किस्त (22th Installment) का पैसा मार्च के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार होली के बाद ही एक कार्यक्रम के जरिए इसे ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद है.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी वहां पहुंचकर डीबीटी (DBT) के जरिए यह पैसा सीधे खाते में भेज सकते हैं. इसका लाभ लगभग 10 करोड़ किसानों को होने की संभावना है. किसान अगली किस्त का फायदा लेने की सोच रहे हैं तो पहले कुछ काम जरूर करवा लें.

किसान जल्द कराएं ये काम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 2,000 रुपये की अगली किस्त का लाभ लेने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले ई-केवाईसी करवा सकते हैं. ई-केवाईसी के अलावा भू-सत्यापन का काम करा लें, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. फार्मर रजिस्ट्री भी एक जरूरी काम है.

फार्मर रजिस्ट्री से आपकी जमीन का डेटा एक जगह हो जाएगा. इसमें ई-केवाईसी सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पिछली किस्तें ई-केवाईसी नहीं होने की वजह से अटकी पड़ी हैं. किसान ऑनलाइन तरीके से यह काम कर सकते हैं.

कब तक मिल सकती किस्त

केंद्र सरकार की योजना की आगामी किस्त 12 मार्च तक अकाउंट में आ सकती है. अभी सरकार ने तारीख तो क्लियर नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है. 21वीं किस्त का पैसा नवंबर 2025 को जारी किया था. इसमें लगभग 9 करोड़ किसानों की किस्मत चमकी थी. इसके बाद से किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

योजना का मकसद

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी. इस योजना के अंतर्गत के हर साल 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. प्रत्येक किस्त का अंतर चार महीने रहता है. सरकार ने किसानों को खाद-बीज की उधारी से बचाने के लिए इस योजना को संचालित कर रखा है. काफी हद तक किसान इसका सदुपयोग भी करते रहे हैं.

📁 CATEGORIES