2024 में Yamaha ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15M को नए फीचर्स और ग्राफिक्स के साथ लॉन्च किया है। इस नई बाइक में कई ऐसे अपडेट्स किए गए हैं जो इसे और भी आकर्षक और परफॉर्मेंस-फोकस्ड बनाते हैं। अगर आप एक स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। तो आइये जानते है इसके बारे में सब कुछ।

2024 Yamaha R15M के नए ग्राफिक्स

नई 2024 Yamaha R15M में सबसे बड़ा अपडेट इसके कार्बन फाइबर पैटर्न ग्राफिक्स में देखने को मिलता है। इस नए ग्राफिक्स को आधुनिक वॉटर-डिपिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लगाया गया है जिससे इसकी फिनिशिंग बिल्कुल सटीक है।

Read More-  धूम मचाने लॉन्च हो रही ये 4 नए Two-Wheeler बाइक, जानें क्या होंगे इसमें खास

Read More-  100 का नोट रातोरात 12 लाख रुपये में बेचकर बनें अमीर, जानें बिक्री का तरीका

यह ग्राफिक्स आपको बाइक के फ्रंट काउल, साइड्स फेयरिंग और रियर साइड पैनल्स पर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इस बाइक में ब्लैक फिनिश्ड फेंडर और नए डेकल्स भी दिए गए हैं जो इसके लुक्स को और भी दमदार बनाते हैं। साथ ही इसमें ब्लू कलर के कॉन्ट्रास्ट व्हील्स इसके स्पोर्टी लुक को और बढ़ा देते हैं।

2024 Yamaha R15M के नए फीचर्स

अब बात करते है इसके नए फीचर्स की तो 2024 Yamaha R15M में आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फीचर भी मिलेगा, जो आजकल की स्मार्ट बाइक में काफी जरूरी हो गया है। इसके साथ ही इसमें म्यूजिक और वॉल्यूम कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है जिसे आप Y-Connect स्मार्टफोन ऐप के इस्तेमाल से एक्सेस कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन पर इंस्टॉल कर बाइक से कनेक्ट कर सकते हैं।

2024 Yamaha R15M के इंजन और परफॉर्मेंस

इस नई 2024 Yamaha R15M के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी अपने 155 cc सिंगल-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है जो 18.1 हॉर्सपावर और 14.2 Nm का टॉर्क देता है। वही इसमें VVA टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो इसके परफॉर्मेंस को और भी स्मूथ बनाता है। इसके साथ आपको 6-स्पीड ट्रांसमिशन और स्लिपर/असिस्ट क्लच की सुविधा भी मिलेगी, जो राइडिंग को और भी मजेदार बनाता है।

2024 Yamaha R15M की कीमत और वेरिएंट्स

2024 Yamaha R15M को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। कार्बन फाइबर पैटर्न वाला वेरिएंट 2,08,300 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं मेटैलिक ग्रे शेड में आने वाला वेरिएंट 1,98,300 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स को आप Yamaha के Blue Square डीलरशिप्स से खरीद सकते हैं।

अगर आप एक स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं जो न सिर्फ परफॉर्मेंस में दमदार हो बल्कि दिखने में भी स्टाइलिश हो तो 2024 Yamaha R15M आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसके नए कार्बन फाइबर ग्राफिक्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, और अपग्रेडेड फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

Read More-  Gochar 2024: 16 दिनों में ये 3 सितारे होंगें बुलंद, इन बड़े ग्रहों की चाल बदलने से चमक जाएगी किस्मत!

Read More-  Tecno का फोल्ड और फ्लिप फोन मार्केट में मचा रहा है तबाही, जानिए शानदार फीचर्स के साथ तगड़ी परफॉरमेंस

Yamaha ने इस बाइक में सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस और राइडिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाने की कोशिश की है। इसलिए, अगर आप एक सुपरस्पोर्ट बाइक के शौकीन हैं तो यह बाइक आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकती है।

Latest News