MS Dhoni IPL Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तानों में शीर्ष पर आने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने साल 2020 में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज 4 साल बाद भी उन्होंने आईपीएल से संन्यास का ऐलान नहीं किया है, जोकि काफी हैरान करने वाला है। चूंकि बीते दो सालों से वह इंजरी के वजह से खेलने में काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

यही वजह है कि सब कयास लगा रहे हैं कि वह जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं और इन्हीं सब चीजों के बीच उनके एक पूर्व साथी ने उनके संन्यास को लेकर काफी बड़ा ऐलान कर दिया है।

MS Dhoni के साथी ने बताया उनके रिटायरमेंट का प्लान

दरअसल, हम एमएस धोनी (MS Dhoni) के जिस साथी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि पीयूष चावला (Piyush Chawla) हैं, जोकि धोनी के साथ उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलने के साथ ही साथ इंडियन टीम में भी खेल चुके हैं। मालूम हो कि पीयूष चावला ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू के दौरान बताया है कि एमएस जल्द ही संन्यास ले सकते हैं।

पीयूष चावला ने कही यह बात

बता दें की पीयूष चावला से जब इंटरव्यूअर ने पूछा कि आप और धोनी (MS Dhoni) में से पहले कौन संन्यास ले सकता है? तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि धोनी पहले संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में तय है कि थाला ही पहले संन्यास का ऐलान करेंगे। मालूम हो कि इस समय एमएस धोनी की उम्र 43 साल है। वहीं पीयूष चावला 35 साल के ही हैं। इस लिहाज से भी पीयूष चावला के संन्यास में काफी समय बाकी है।

हालांकि अभी जब तक खुद धोनी अपने संन्यास को लेकर कोई ऐलान नहीं कर देते कुछ नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि कैप्टन कूल हमेशा से आईपीएल संन्यास को टालते चले आ रहे हैं, जोकि उनके फैंस के लिए काफी सही भी है। मालूम हो कि अगर एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2025 (IPL 2025) में खेलते दिखाई देंगे, तो यह उनके फैंस के लिए काफी बड़ी बात होगी।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के साथ खत्म हुआ रोहित शर्मा का सफर, ये दो खिलाड़ी भी जाएंगे बाहर

Latest News