MS Dhoni IPL 2025: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में टॉप पर आने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से पहले ही कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को यह जिम्मेदारी दे दी थी, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह सीजन खत्म होने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे।

लेकिन उन्होंने सीजन खत्म होने के बाद ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है और अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। मगर अब ऐसा लग रहा है वह रिटायर हो सकते हैं और आईपीएल 2025 (IPL 2025) में खेलते दिखाई नहीं देंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वह 3 कारण क्या हैं, जिसके अनुसार उनके आईपीएल से संन्यास का अनुमान लगाया जा रहा है।

आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं MS Dhoni

दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni) की उम्र 43 साल हो गई है और वह अभी भी कई अन्य खिलाड़ियों की तुलना में बेहतर खेलते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है मानों वह आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि थाला आईपीएल 2025 में खेलते दिखाई नहीं देंगे।

धोनी की चोट

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शीर्ष पर आने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) बीते दो आईपीएल सीजन से अपने घुटने की चोट की वजह से काफी परेशान हैं। इस वजह से अगले सीजन उनका खेल पाना पूरी तरह से मुश्किल लग रहा है। बीते सीजन मांसपेशियों में खिंचाव आ जाने की वजह से वह बल्लेबाजी क्रम में भी काफी नीचे आ रहे थे और उन्हें चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में वह आईपीएल 2025 से बाहर रहने का निर्णय ले सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की दूरगामी सोच

मालूम हो कि आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन हो सकता है। ऐसे में अगर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) धोनी को रिलीज कर देती है तो उनके पास काफी अच्छे-खासे पैसे आ जाएंगे, जिससे वह आने वाले कुछ सालों के लिए एक बेहतर टीम तैयार कर सकते हैं, क्योंकि धोनी लाख कोशिश करके भी आईपीएल 2025 के बाद शायद ही खेल सकेंगे। ऐसे में सिर्फ एक सीजन के लिए वह खुद की टीम का नुकसान नहीं करवाना चाहेंगे। यही वजह है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2025 के आगाज से पहले वह संन्यास का ऐलान कर देंगे।

कोच या मेंटर बन सकते हैं एमएस धोनी

जैसे कि आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी और खुद उनका मार्गदर्शन कर रहे थे। ऐसे में हो सकता है कि इस सीजन से पहले वह संन्यास ले लें और बतौर मेंटर या हेड कोच टीम का साथ दें। चूंकि बीते सीजन उन्होंने ऋतुराज को काफी कुछ सिखा दिया था और ऋतुराज की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी ठीक-ठाक रहा था। हालांकि यह सब अनुमान है और जब तक वह खुद से संन्यास का ऐलान नहीं कर देते कुछ नहीं कहा जा सकता।

यह भी पढ़ें: गर्दिश में चल रहे इंग्लैंड के सितारे, ब्रेंडन मैकुलम को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी, जानें अपडेट

Latest News