Site icon Times Bull

Monsoon Alert: बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें डिटेल

Monsoon Alert: देश के तमाम हिस्सों में मौसम (weather) का मिजाज तेजी से रंग बदल रहा है, जिसके चलते कहीं बादल छाए हैं तो कहीं धूप भी खिली है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी हिस्सों में तो बर्फबारी हो रही है. इससे मैदानों में सर्द हवाएं आ रही हैं, जहां तापमान (temperature) का स्तर काफी नीचे पहुंच चुका है.

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में अभी लोगों की कंपकंपी बंधी हुई है, जहां जीना दुश्वार हो रहा है. दिल्ली एनसीआर (delhi ncr) में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है. कुछ इलाकों में सुबह से ही धूप खिल चुकी है. धूप में हवा सर्दी का एहसास करा रही है. भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश (rain) की चेतावनी जारी कर दी है. कहां कैसा मौसम रहेगा, नीचे डिटेल में जान सकते हैं.

दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में तेज सतही हवाएं और हल्के कोहरे की संभावना बनी हुई है. यहां मैक्सिमम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है. प्रदूषण स्तर में फिलहाल पूरी तरह सुधार नहीं है, हालांकि मौसम में बदलाव से कुछ राहत मिलने की भी उम्मीद है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. प्रदेश के लगभग 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है. बिहार में दिन में धूप के बावजूद ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं. वही, कोहरे के कारण यूपी और बिहार में सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.

यहां बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश की उम्मीद जताई है.

Exit mobile version