“Masala Dosa Recipe”- ‘मसाला डोसा’ साउथ इंडियन फेमस डिश है। डोसा बहुत टाइप के होते है, लेकिन मसाला डोसा और प्लेन डोसा लोगो को ज्यादा पसंद आता है। वैसे ये साउथ इंडियन डिश है लेकिन इसे भारत के हर कोने में पसंद किया जाता है। डोसा का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर में बना के खा सकते है। तो आइये मसाला डोसा बनाने में लगने वाले सामान और डोसा बनाने कि विधि को जानते है।

कुल 4 लोगो के लिए

“मसाला डोसा” बनाने की सामग्री

  1. 2 कप अरवा चावल
  2. 1 कप उसना चावल
  3. 1 कप उड़द दाल
  4. नमक
  5. 5 आलू
  6. 2 प्याज
  7. 4 हरा मिर्च
  8. 1 चमच्च हल्दी पॉउडर
  9. 1/2 चमच्च सरसो
  10. करि पत्ता
  11. 2 कप पानी
  12. तेल

“मसाला डोसा” बनाने की विधि

सबसे पहले सारे सामान को एक जगह रख ले। आइये अब मसाला डोसा बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहले चावल और उरद की दाल को अच्छे से धो लेंगे। अब इसमें 2 गुना पानी डालकर, इसे रात भर फूलने के लिए छोड़ दे। सुबह जब चावल और दाल अच्छे से फूल जाये तो इसे मिक्सर में पीस ले। अब इसमें 3 चमच्च नमक मिला के अच्छे से फेट ले। अब इसे 8 या 10 घंटे अच्छे से ढककर फूलने के लिए छोड़ दे।

स्टेप 2

अब 8 घंटे बाद 5 आलू को कुकर में 2 कप पानी डालकर 1 सिटी लगा के सीझा ले। जब आलू सिझ जाये तो इसे थोड़ी देर ठंडा होने दे। फिर आलू के छिलके निकाल के मैश कर के रख ले।

स्टेप 3

अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाये। कढ़ाई को गर्म कर ले अब इसमें 4 चमच्च तेल डालकर गर्म कर ले। अब तेल में 1/2 चमच्च सरसो, 10 करी पत्ता, 4 बारीक़ कटा हरा मिर्च डालकर चटका ले। अब इसमें 2 कटा प्याज डालकर हल्का रेड होने तक भून ले।

अब इसमें 1 चमच्च हल्दी पाउडर डाल के 1 – 2 बार चलाये। अब इसमें मैश किये हुए आलू और 1 चमच्च नमक दाल दे। अब इसे हल्का भून के 2 छोटे कप पानी ऐड कर ले। अब 1 मिनट चला के गैस ऑफ कर दे।

Read More: “Chiken Biryani” आइये आज हम चिकेन बिरयाई बनाना सीखते है, टेस्ट होगा लाजवाब
Read More: 1 घंटे में बनाये रेस्टुरेंट स्टाइल “अंडा करी रेसिपी”, आप भी उंगलिया चाट कर खाएंगे

स्टेप 4

अब पीसे हुए चावल दाल के बैटर को निकाले। अब इसे अच्छे से फेटे, जरुरत के अनुसार पानी डाल के अच्छे से मिला ले। अब गैस पर लोहे का तवा गर्म करे, तवा गर्म होने पर इसमें पानी का छींटा देके सूखे कपड़े से पोछ ले। अब इसमें ब्रश से हल्का तेल लगाए। ध्यान रहे तेल ज्यादा न हो नहीं तो बैटर फैलेगा नहीं। अब 1/2 कटोरी बैटर तवे पे डालके तेज हाथो से गोलाकार में फैला ले।

अब डोसा को पकने दे जब वो ऊपर से हल्का सा रेड दिखने लगे तो इसमें तैयार किया हुआ मसाला चमच्च की मदद से लगाए। अब डोसा के साइड साइड हल्का तेल लगाते हुए डोसा को तवा से अलग करके निकल ले।

स्टेप 5

अब आपका मसाला डोसा रेडी है। इसे नारियल की चटनी और सांबर के साथ सर्व करे।

Latest News