Maruti Fronx Japan: जैसे की आप सभी को पता ही होगा की मारुती की कार इंडिया में कितना पॉपुलर है। और Maruti Suzuki की लोकप्रिय कार Fronx अब भारत से जापान तक अपना सफर तय कर रही है। जी हाँ दोस्तों ये हर भारतीय के लिए गौरव के बात है। इंडिया की यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह पहली बार है कि भारत में बनी Maruti Suzuki की कोई कार जापान में बिकेगी। Fronx का निर्माण गुजरात में स्थित Maruti Suzuki के प्लांट में होता है और यह भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी बेची जाती है।

आज ही खरीदें छोटे हाथी जैसी पॉवर और धांसू माइलेज के साथ KTM Duke 390 बाइक कीमत भी कम

आज ही खरीदें माइलेज से लेकर फीचर्स तक जबरदस्त बाइक! Triumph Speed 400 किफायती कीमत के साथ

जापानी बाजार में बिकेगी Fronx

आपको बतादे की जापानी बाजार के लिए Fronx में कुछ बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इंजन में है। जी हाँ दोस्तों भारत में Fronx दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है – 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल। लेकिन जापान में इसे केवल 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही पेश किया जाएगा। और आपको बतादे की यह इंजन भारत में Ertiga और Brezza जैसी कारों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

जापानी बाजार में Fronx केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्ध होगी, जबकि भारत में इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में खरीदा जा सकता है। कार की लुक और डिज़ाइन भी काफी धांसू है।

भारत से जापान तक का सफर

आपको बतादे की Maruti Suzuki ने 2016 में Baleno को भारत से जापान में निर्यात करना शुरू किया था। इसलिए, Fronx के जापान में लॉन्च होने की उम्मीद थी। यह कार अब जापान के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी निर्यात की जाती है, जिनमें खाड़ी देश और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। और मारुती की कार को अन्य देश में काफी पसदं भी किया जा रहा है।

Fronx की सफलता

अब बात करते है सफलता की Fronx की सफलता का एक बड़ा कारण इसका आकर्षक डिजाइन और फीचर्स है। यह कार एक स्टाइलिश और आधुनिक लुक देती है, साथ ही इसमें कई तरह के फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे कि टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल। और इसका माइलेज भी जबरदस्त है।

BSA Gold Star 650: लॉन्च हुआ सिर्फ 2.99 लाख में, मिलेगा शानदार माइलेज और क्लासिक लुक

मार्केट में तहलका मचाने आ रही Ola की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, डिज़ाइन और फीचर्स दोनों हैं शानदार

Latest News