“Malai Kofta Recipe”-आइये आज हम “मलाई कोफ्ता” बनाने की रेसिपी के बारे में जानते हैं। आप सब तो मलाई कोफ्ता पार्टी शादी या फिर रेस्टोरेंट में जरूर खाए होंगे। इंडियन वेडिंग में जरूर से मलाई कोफ्ते की रेसिपी को बनाया जाता है। आज हम यह मलाई कोफ्ता घर पर बनाएंगे। मलाई कोफ्ता बहुत लोगों का फेवरेट होता है।

यह एक मसालेदार फूड है जो की पनीर और आलू के साथ बनाया जाता है। यह एक इंडियन ऑथेंटिक डिश है। मलाई कोफ्ता इंडिया के पंजाब का फेमस डिश है। मलाई कोफ्ता डिश आपको हर रेस्टोरेंट में मेनू में देखने को मिल जाएगा। आई इस ऑथेंटिक पंजाबी डिश को बनाने में लगने वाले सामग्री और बनाने की विधि को जानते हैं।

5 लोगों के लिए

“मलाई कोफ्ता” बनाने की सामग्री

  1. 400 ग्राम पनीर
  2. 6 आलू
  3. 1 छोटा कप काजू
  4. 1 चमच्च काजू का पेस्ट
  5. 3 चमच्च दूध
  6. 1 कप मलाई
  7. हरा धनिया
  8. किशमिश
  9. 1 चमच्च हल्दी पॉवडर
  10. 1 चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  11. 500 ग्राम तेल
  12. 3 चमच्च मैदा
  13. 3 प्याज
  14. 2 टमाटर
  15. 6 लहसुन की कलिया
  16. 1/2 इंच अदरक
  17. 1 चमच्च कस्तूरी मेथी
  18. 1 चमच्च चीनी
  19. नमक

“मलाई कोफ्ता” बनाने की विधि

सबसे पहले सारे सामान को एक जगह रख लेंगे ताकि कोई सामान छूट ना। आइये अब मलाई कोफ्ता बनाना शुरू करते हैं।

स्टेप 1

सबसे पहले आलू को बॉईल कर लेंगे। आलू को बॉईल करने के बाद उसको 3 घंटा ठंडा होने रख दे। इससे आपके कोफ्ता के बॉल्स अच्छे बनेंगे। अब आलू ठंडा होने के बाद इसे अच्छे से छील ले। आलू को छिलने के बाद इसे मैश कर ले। अब 400 ग्राम पनीर मैश कर ले। आलू और पनीर को अच्छे से मिलाने इसमें 3 चमच्च मैदा कुछ डॉयफ्रुइट्स और हल्का चीनी मिला ले

मिश्रण को अच्छे से सॉफ्ट कर के तैयार करे। मिश्रण को ज्यादा टाइट न करे। आपका मिश्रण ज्यादा टाइट या ज्यादा लूज़ होगा तो कोफ्ता के बॉल्स अच्छे से नहीं बनेंगे और मलाई कोफ्ता का टेक्सचर अच्छा नहीं आएगा।

स्टेप 2

अब मिले हुए डो के छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और सारे बॉल्स बना कर रख ले। अब गैस पर एक कढाई चढ़ाये, कढ़ाई में तेल डाले। ध्यान रखें तेल अच्छे से डाला होना चाहिए। कम से कम 300 ग्राम तेल डालें। अब तेल को अच्छे से गर्म कर ले तेल गर्म होने के बाद बॉल्स को तेल में डाल दें उसे लाइट ब्राउन होने तक फ्राई कर ले।

स्टेप 3

अब टमाटर का पेस्ट मिक्सर ग्राइंडर में बना ले, उसके बाद प्याज अदरक लहसुन का पेस्ट बना ले। अब गैस पर पैन चढ़ाये, पैन को गर्म कर ले और उसमें दो से तीन चम्मच तेल डाले (अपने हिसाब से)। उसके बाद लहसुन अदरक प्याज का पेस्ट तेल में डालें और उसे अच्छे से फ्राई कर ले। फ्राई होने के बाद उसमें टमाटर का पेस्ट ऐड करें और उसे भी अच्छे से फ्री कर ले, जब तक की मसाला तेल न छोड़ दे।

अब इसमें काजू का पेस्ट मिलाये और इसे अच्छे से पका ले। इसके बाद इसमें सूखे मसाले, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच मिर्च पाउडर और नमक ( स्वाद अनुसार ) मिला ले उसके बाद इसे अच्छे से भून ले।

स्टेप 4

मसाला भुनने के बाद इसमें एक कप पानी मिला ले, पानी मिलने के बाद इसे थोड़ी देर पकने दे। थोड़ी देर पकाने के बाद इसकी कंसिस्टेंसी देखकर, इसमें एक कप मलाई ऐड कर दे। अब इसे अच्छे से पका ले। उसके बाद इसमें कस्तूरी मेथी और चीनी डालकर फिर इसे 5 मिनट तक पकाएं।

Read More: “Litti Chokha Recipe” आइये 1 घंटे में बनाये बिहारी लिट्टी चोखा रेसिपी
Read More: “kadhi chawal recipe” 1 घंटे में बनाये स्वादिष्ट “कढ़ी – चावल” रेसिपी!

स्टेप 5

ग्रेवी अच्छे से बन जाने के बाद इसमें बॉल्स को डाल दे और इसे 1 मिनट पका कर गैस को बंद कर दें। अब मलाई कोफ्ते को हरे धनिये से गार्निश कर ले। अब आपका मलाई कोफ्ता रेडी है। अब आप इसे चावल, रोटी, बटर नान या रुमाली रोटी के साथ इंजॉय करे।

Latest News