Mahindra XUV700: अगर आप भी एक फैमिली SUV लेने का प्लान कर रहे हैं, जिसमें आपको शानदार डिज़ाइन के साथ पावरफुल परफॉरमेंस मिले तो Mahindra की ये शानदार एसयूवी आपके लिए बेहतरीन चॉइस हो सकती है। इस पॉवरफुल एसयूवी का नाम Mahindra XUV700 है, महिंद्रा ने अपनी इस पॉपुलर SUV की कीमतों में भारी कटौती की है, जिससे अब इसे और भी सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Mahindra XUV700 की कीमतों में कटौती

अगर आप Mahindra की इस शानदार XUV Mahindra XUV700 को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो यह समय बेहतरीन है। कंपनी ने इस SUV के कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में भारी कटौती की है। Mahindra XUV700 के AX5 डीजल AT 7s वेरिएंट की कीमत में पूरे 70,000 रुपये की कमी की गई है।

इसके अलावा, AX5 पेट्रोल MT 7s, AX5 पेट्रोल MT 5s और AX5 डीजल MT 7s वेरिएंट की कीमतों में 50,000 रुपये तक की कटौती की गई है। इतना ही नहीं, AX3 डीजल AT 7s और AX5 डीजल AT 5s वेरिएंट की कीमतों में भी 20,000 रुपये की गिरावट देखी गई है। वहीं, पिछले महीने AX7 और AX7L टॉप-एंड वेरिएंट की कीमतों में भी 2.2 लाख रुपये तक की कटौती की गई थी।

Read More: लूट लो! अमेज़न पर इन 55 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, मिल रही 30 हजार रुपये से कम में, जानिए

Read More: Janhvi Kapoor ने रेड ड्रेस पहन ढाया कहर, वेस्टर्न लुक में एक्ट्रेस को देख फैन्स का पिघला दिल!

Mahindra XUV700 की अभी की कीमत

Mahindra XUV700 की अभी की कीमत की बात की जाए तो अब जब कीमतों में कटौती हो चुकी है, Mahindra XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से 26.04 लाख रुपये के बीच है। यह SUV कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में अवेलबल है। जिनमें एवरेस्ट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और नेपोली ब्लैक शामिल हैं।

Mahindra XUV700 का पावरट्रेन और माइलेज

बात की जाए Mahindra XUV700 के पावरट्रेन और माइलेज के बारे में तो Mahindra XUV700 में दो पावरफुल पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 200 पीएस की मैक्सिमम पावर और 380 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

वहीं, दूसरा 2.2-लीटर डीजल इंजन, जो 185 पीएस की पावर और 450 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके अलावा, XUV700 में FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल व्हील ड्राइव) तकनीक अवेलबल है। यह SUV 17 किलोमीटर पर लीटर का माइलेज देती है, जो इसे बेहद फ्यूल एफ्फिसिएंट बनाता है।

Read More: दमदार माइलेज और स्टाइलिश लुक वाली Honda Cbr 250r, सिर्फ 46 हजार में आपकी, जानें कैसे ?

Read More: BattRe कंपनी ने लॉन्च किया अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 103Km की रेंगे देता है सिंगल चार्ज में

Mahindra XUV700 की फीचर्स और सेफ्टी

Mahindra XUV700 सिर्फ पावरफुल ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी बेहतरीन है। यह SUV 5, 6 और 7 सीटर ऑप्शन में अवेलबल है, जिससे आप अपनी फैमिली की जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। इसके साथ ही, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बिल्ट-इन एलेक्सा कनेक्टिविटी जैसी मॉडर्न फीचर्स इसे और भी शानदार बनाती हैं।

Latest News