“Litti chokha Recipe”- अगर आप एक बिहारी है तो, लिट्टी चोखा आपका फेवरेट डिश जरूर होगा। लिट्टी चोखा बिहार का स्पेशल डिश है। लेकिन अब इस लिट्टी चोखा का स्वाद पुरे भारत में फेमस है। भारत के कोने कोने में इसे पसंद किया जाता है, और इसे बनाया जाता है। ज्यादातर ठंडी के दिनों में इसे बनाकर खाया जाता है। आइये इस डिश को बनाने में लगने वाले मटेरियल और बनाने की विधि को जानते है।

5 लोगो के लिए

“लिट्टी चोखा रेसिपी” के लिए सामग्री

  1. 500 ग्राम आटा
  2. 200 ग्राम सत्तू
  3. 1 कटोरी सरसो तेल
  4. 4 चमच्च नमक
  5. 3 प्याज
  6. 4 बैंगन
  7. 4 टमाटर
  8. आलू
  9. 1 निम्बू
  10. हरी मिर्चकटा हुआ धनिया
  11. अजवाइन 1 चमच्च
  12. 1 चमच्च लहसुन का पेस्ट
  13. 1 चमच्च जीरा पाउडर
  14. 5 कली लहसुन
  15. घी

“लिट्टी चोखा” बनाने की विधि

सबसे पहले सभी सामान एक जगह रख ले ताकि कुछ छूटे न। आइये अब लिट्टी चोखा बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहले 500 ग्राम आटा एक बाउल में छानकर निकल ले। अब उसमे 1/2 चमच्च नमक, 2 चमच्च तेल डाल कर सॉफ्ट डो बना ले। आटे को अच्छे से मसलकर गुंधे। आटा जितना सॉफ्ट होगा लिट्टी उतना ही अच्छा बनेगा। अब आटे को 10 मिनट ढक कर रख दे।

स्टेप 2

अब सत्तू की फिलिंग को तैयार कर लेंगे। सबसे पहले एक बाउल में 200 ग्राम फ्रेश सत्तू ले ले।अब सत्तू में 1 निम्बू गार दे। अब इसमें 1 चमच्च अजवाइन, 1 चमच्च नमक, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, जीरा पाउडर डालकरऔर लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। अब आपका सत्तू का फ़ीलिंग तैयार है।

स्टेप 3

अब गुंधे हुए आटे की लोई बना ले, आटे के टुकड़े में गड्ढा बनाये और उसमे सत्तू की फीलिंग को भरे। सभी में सत्तू के मसाले कम से कम 1 चमच्च भरे। लिट्टी को अच्छे से पैक करे। इस तरह सारे आटे में सत्तू भर ले।

स्टेप 4

अब कोयले का आग बना ले जब आग अच्छे से बन जाये तो सभी लिट्टी तो उसमे पका ले। इस आग में 4 बैगन, 4 टमाटर, 4 आलू, भी पका ले। लिट्टी को हल्का सुनेहरा होने तक पका ले। आप लिट्टी को ओवन में भी पका सकते है। अब आलू बैगन टमाटर को की अच्छी तरह पका कर निकल ले।

स्टेप 5

अब पके हुए टमाटर, बैंगन, आलू को अच्छे से छील ले। अब इसको अच्छे से मैश ले। अब इसमें कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डाले। अब गैस पर पैन चढ़ाये उसमे सरसो का तेल डाले फिर उसमे कस किये हुए लहसुन डाल के पका ले। अब ये पके हुए लहसुन और तेल मैश किये हुए चोखे में मिला ले।

Read More: 1 घंटे में बनाये रेस्टुरेंट स्टाइल “अंडा करी रेसिपी”, आप भी उंगलिया चाट कर खाएंगे
Read More: 1 घंटे में पाव भाजी बनाने की अनोखी रेसिपी, घर पर बनाये बिलकुल मार्किट जैसे स्वाद के साथ!

स्टेप 6

अब आपका लिट्टी चोखा तैयार है। लिट्टी को घी में डुबाकर चोखे और कटे प्याज के साथ एन्जॉय करे।

Latest News