Pomegranate Benefits: अनार का सेवन शरीर के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद होता है ये बताने की जरूरत हमें हो। अनार एक नहीं बल्कि कई सारे पोषक तत्वों से प्रचुर मात्रा में भरपूर होता है। अगर एक अनार का रोज सेवन करते हैं तो इससे स्वास्थ्य को कई सारे लाभ मिलते हैं। अनार न केवल खाने में हेल्थी होता है बल्कि स्वाद में भी बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है।

इसमें विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, फोलेट जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके आलावा इसमें फ्लेवोनोइड्स नामक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते हैं। ऐसे में जानिए कि अनार के सेवन से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं:

अनार खाने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं जानिए:

हार्ट हेल्थ के लिए होता है लाभदायक

अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में हार्ट से जुड़ी प्रोब्लेम्स को कंट्रोल करने में काफी हद तक असरदार होता है। इसके रोजाना सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मेंटेन रहता है। इसके आलावा अगर आपकी इम्मुनिटी वीक रहती है तो भी डाइट में एक अनार को जरूर खाएं।

एंटीऑक्सीडेंट्स से होता है भरपूर अनार

यदि आप खाली पेट रोज एक अनार का सेवन करते हैं तो ये बॉडी में बैक्टेरियल इन्फेक्शन को दूर कर देता है। वहीं, यदि हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार मानें तो रोजाना एक अनार खाने से स्ट्रेस और बॉडी में सूजन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है। इसके आलावा अनार हार्ट अटैक, कैंसर, डायबिटीज जैसी कई सारी बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखने में भी मदद करता है।

इम्मुनिटी को बूस्ट करने में होता है असरदार

अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट हो जाती है। वहीं अनार रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। अनार में मौजूद व्हाइट ब्लड सेल्स की ग्रोथ को बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा असरदार होते हैं। ये इम्मुनिटी को दिन-प्रतिदिन बूस्ट करते जाते हैं। इसलिए अनार का सेवन रोज करना चाहिए।

त्वचा के लिए होता है फायदेमंद

अनार में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे कई सारे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, अनार में मौजूद कंपाउंड्स स्किन को सन टैनिंग से भी बचाते हैं। इसके आलावा अनार स्किन में कोलेजन की मात्रा को भी मेंटेन रखता है। इसके सेवन से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है।

ब्रेन हेल्थ को इम्प्रूव करने में करता है मदद

अनार का सेवन दिल की सेहत को भी सुधरते है साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी प्रोब्लेम्स को जड़ से ख़त्म कर देता है। इसमें एलागीटेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।

कैसे करें अनार का सेवन

वैसे तो इच्छानुसार कभी भी अनार का सेवन कर सकते हैं, लेकिन खाली पेट इसको खाने से बहुत सारे स्वास्थ्य से जुड़े लाभ मिलते हैं। वहीं, चाहें साबुत फल खाएं या जूस दोनों ही फायदेमंद होते हैं।

Latest News