Chandra Grahan 2024: साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितम्बर के दिन लगेगा। वहीं, 18 सितम्बर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका असर पूरे विश्व के ऊपर पड़ेगा। अगर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मानें तो जब राहु चन्द्रमा को ग्रसता है, तभी चंद्र ग्रहण लगता है, वैसे हिन्दू धर्म में इसे एक तरह से अशुभ घटना बताया गया है।

अगर भारतीय समय सीमा के अनुसार मानें तो चंद्र ग्रहण 18 सितम्बर 2024 को भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक ये चंद्र ग्रहण 18 सितम्बर को सुबह 6 बजकर 11 मिनट के दिन लगेगा और सुबह 10. 17 पर खत्म हो जाएगा। ये ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट का होगा।

विज्ञान में ग्रहण को एक खगोलीय घटना बताया जाता है तो वहीं ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को एक खास महत्व भी दे रखा गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है। सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य करने की साफ़-साफ़ मनाही दे रखी गई है। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वहीं, शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय गंगा स्नान और दान करने का कार्य बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। इसका व्यक्ति को खासतौर पर काफी ज्यादा लाभ मिलता है।

चंद्र ग्रहण के दिन करें ये कार्य

जैसे कि आप भी जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दिन को काफी ज्यादा शुभ बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से शरीर से जुड़ी कई सारी दिक्क्तें और समस्याएं दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं अगर देवी देवताओं का आशीर्वाद लेते हैं तो सभी कष्टों का निवारण हो जाता है।

चंद्र ग्रहण के दिन करें इन चीजों को दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मानें तो ग्रहण के बाद दान ग्रहों के मुताबिक किया जाए तो उसका फल व्यक्ति को सीधे तौर पर प्राप्त होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान गंगा स्नान करने, मन्त्रों का जाप करने और चंद्र ग्रहण समापन होने के बाद चन्द्रमा के निमित्त दान करने का बहुत ही ज्यादा महत्त्व होता है। ग्रहण के बाद चन्द्रमा के निमित्त सफ़ेद वस्त्र, सफ़ेद जूते, सफ़ेद कलर की कोई भी मिठाई बर्फी रसगुल्ला और माँ गंगा को सफ़ेद रंग के फूल अर्पित करने से खास प्रकार का लाभ मिलता है। इससे सभी तरह की मनकामनाओं भी पूरी होंगी।

Latest News