अगर आप Toyota की नई कॉम्पैक्ट SUV Taisor खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसकी EMI डिटेल्स जानना बहुत जरूरी है ! आज हम आपको Taisor के बेस वेरिएंट पर डाउन पेमेंट से लेकर EMI तक का पूरा हिसाब बताएंगे। साथ ही जानेंगे इसकी खास फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में। तो आये जानते है।
Read More – शरीर की सूजन से शरीर बन सकता है बीमारियों का घर, इन 2 ड्रिंक पीकर करें कम, जानें
कीमत
इसके कीमत की बात करे तो Toyota Taisor के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.76 लाख है। दिल्ली जैसे शहर में RTO और इंश्योरेंस मिलाकर इसकी ऑन-रोड कीमत ₹8.76 लाख तक पहुँच जाती है।
लोन डिटेल्स
- डाउन पेमेंट: अगर आप ₹2 लाख डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹6.76 लाख का लोन लेना होगा।
- EMI: 7 साल के लोन और 9% ब्याज दर पर आपकी मंथली EMI ₹10,882 आएगी।
- कुल खर्च: इस पीरियड में आप ₹2.37 लाख ब्याज के रूप में चुकाएंगे, जिससे कार का टोटल खर्च ₹11.14 लाख हो जाएगा।
डिजाइन
इसके डिज़ाइन की बात करे तो Toyota Taisor Maruti Fronx के प्लेटफॉर्म पर बनी है लेकिन इसका डिजाइन पूरी तरह टोयोटा के सिग्नेचर स्टाइल को फॉलो करता है। यह बोल्ड फ्रंट ग्रिल हनीकॉम्ब डिजाइन के साथ आकर्षक लगती है। वही LED DRLs और टेल लाइट्स नाइट ड्राइविंग में बेहतर विजिबिलिटी देते हैं।
Read More – ऑयली बालों को बिना धोए ऐसे बनाएं फ्रेश और सिल्की, जानें तरीका
फीचर
- 9-इंच टचस्क्रीन वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto सपोर्ट के साथ।
- हैड-अप डिस्प्ले और 360° कैमरा सेफ्टी को बढ़ाते हैं।
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम फैब्रिक सीट्स कम्फर्ट बढ़ाते हैं।
इंजन और माइलेज
इसके इंजन की बात करे तो Toyota Taisor दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है। पहला 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन वही दूसरा 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन है। इसके अलावा CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो माइलेज को 25-30 kmpl तक पहुँचा देता है।