Vastu Tips: अगर इन जगह पर बैठकर खाना खाते हैं, तो ऐसा न करें, वरना कंगाली घेरती चली जाएगी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ चीजें बताई गई हैं, जो हर किसी के जीवन पर असर डालती हैं। हालांकि आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। वास्तु शास्त्र में घर के बारे में ही नहीं बल्कि खाने पीने के बारे में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आप कुछ जगह बैठकर खाना खाते हैं तो जिंदगी में कंगाली छा सकती है। आइए इस बारे में जाने।

1- दरवाजे के पास बैठकर खाना न खाएं

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि आप दरवाजे के पास या उसकी चौखट में बैठकर खाना खाते हैं तो इसे अशुभ माना जाता है। अगर आप अभीतक ऐसा करते आ रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी आती हैं। मान्यता है कि इस जगह भगवान वास करते हैं। इससे लक्ष्मी मां का अपमान होता है। इससे धन की हानि होती है।

2- पूजा घर के पास बैठकर खाना न खाएं

वास्तु के अनुसार, पूजा घर के पास में बैठकर खाना न खाएं। पूजा घर जैसी पवित्र जगह के पास खाना बैठकर अशुभ माना जाता है। पूजा घर के पास खाना खाने से ईश्वर का अपमान होता है। इसकी वजह से घर की सुख-शांति रूकती है। साथ ही सुख-शांति कोसों दूर रहते हैं।

3- बेड पर बैठकर खाना न खाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड पर बैठकर खाना खाते हैं तो अब न खाएं। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ता है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। यानी पैसों की हानि होती है। इसके आलावा मानसिक तनाव भी घेर लेगा।

4- गंदी जगह पर बैठकर खाना न खाएं

अभी खाना साफ जगह बैठकर खाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार गंदी जगह पर बैठकर खाना खाने से नेगेटिव एनर्जी घेर लेगी। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में साफ-सुथरी जगह पर बैठकर खाना खाएं।

5- गैस चूल्हे के पास बैठकर खाना न खाएं

कई बार जल्दीबाजी में लोग गैस चूल्हे के पास बैठकर खाना खाने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की शांति चली जाएगी।