जून 2025 में कंपनी की बाइक्स की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि Bullet 350 ने Classic 350 और Hunter 350 को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन्न गई है। यह बाइक भारतीय राइडर्स का नया पसंदीदा बन गई है। तो आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स!
Read More – आप की 340 रुपये डेली सेविंग बना देगी 7 लाख, जानिए पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम
Bullet 350
Royal Enfield ने जून 2025 में 76,957 बाइक्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 16.4% ज्यादा है। इसमें सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Classic 350 रही, जिसकी 29,172 यूनिट्स बिकीं। लेकिन असली सरप्राइज Bullet 350 ने दिया, जिसकी बिक्री में 77.86% का उछाल आया! यानी जून 2024 में जहां सिर्फ 9,610 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं इस साल 17,092 यूनिट्स बिकीं।
क्यों Bullet 350 बन रही है पसंदीदा
Bullet 350 की डिमांड में अचानक इतनी बढ़ोतरी का कारण क्या है। आपको बता दें की यह बाइक क्लासिक लुक और मॉडर्न फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसमें 349cc J-Series इंजन लगा है, जो 20.2 BHP पावर और 27 Nm टॉर्क देता है। वही डबल क्रोम सीट, बैटेलियन ब्लैक और मारून कलर जैसे ऑप्शन्स इसे स्टाइलिश बनाते हैं।
Classic 350
आपको बता दें की Bullet 350 ने ग्रोथ में जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन Classic 350 अभी भी रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसकी लोकप्रियता का राज इसके टाइमलेस डिजाइन और स्मूद परफॉर्मेंस में छिपा है। क्लासिक 350 का डिजाइन दशकों से भारतीय राइडर्स को आकर्षित कर रहा है। और 35-40 किमी/लीटर का माइलेज इसे लॉन्ग ड्राइव के लिए परफेक्ट बनाता है।
Read More – नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हो रही Hyundai की ये धांसू कार: जानें क्या होगा खास
Hunter 350
Hunter 350 उन राइडर्स के लिए बनी है, जो स्पोर्टी लुक और एग्रेसिव स्टाइल चाहते हैं । 177 किलो वजन के साथ यह शहर की ट्रैफिक में आसानी से हैंडल हो जाती है। और तो और 35-40 किमी/लीटर का माइलेज इसे डेली कम्यूट के लिए आइडियल बनाता है।