Mahindra BE6 और XEV 9e में मिलेंगे नए 4 वेरिएंट,अब रेंज और फीचर्स हो जाएंगे तगड़े!

भारतीय बाजार का इलेक्ट्रिक सेगमेंट काफी जबरदस्त हो चला है। टाटा मोटर्स के बाद सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें महिंद्रा एंड महिंद्रा लॉन्च कर रही है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कारों के नए वेरिएंट लॉन्च करने की चर्चा में है। Mahindra की इलेक्ट्रिक कारें BE 6 और XEV 9e में अब Pack Two B79 नाम का नया वेरिएंट जोड़ा है। लॉन्च होने के बाद में इन इलेक्ट्रिक कारें BE 6 और XEV 9e में अपडेट होने से ग्राहकों के लिए अच्छी बात है।

भारतीय बाजार में BE 6 और XEV 9e को काफी पंसद किया गया है। जिसमें कई शानदार और एडवांस फीचर्स मिलते है। अब नए चार शानदार वेरिएंट शामिल होने से रेंज और फीचर्स बढ़ने वाले है।

BE 6 और XEV 9e में मिलेगें 4 वेरिएंट

कंपनी ने हाल ही में Mahindra BE 6 और XEV 9e के Pack Two B79 वेरिएंट लॉन्च किए है, जिसके बाद में कंपनी एक और कदम आगे बढ़ गई है, जिससे नए वेरिएंट लाइनअप फिर से लॉन्च होने वाले है। जिसें ईवी के पैक थ्री और पैक थ्री सेलेक्ट ट्रिम में अपडेट होगा। कंपनी के इस अपडेट करने के बाद में ज्यादा बैटरी ऑप्शन और नए फीचर्स के साथ चार नए वेरिएंट ग्राहकों के लिए मिल जाएगें।

BE 6 और XUV 9e का पैक टू ट्रिम में सिर्फ 59 kWh बैटरी पैक मिलता था। कार की सेल्स बढ़ने से कंपनी ने 79 kWh बैटरी पैक के साथ नया Pack Two B79 वेरिएंट पेश किया। अब इसी तरह BE 6 और XEV 9e में और नए वेरिएंट जोड़ने की योजना है।

अब सामने आए लीक हुए डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि महिंद्रा BE 6 और XEV 9e के लिए पैक थ्री और पैक थ्री सेलेक्ट ट्रिम में नए ऑप्शंस आने वाले है। जिसमें पहले पैक थ्री सेलेक्ट ट्रिम में सिर्फ 59 kWh बैटरी पैक था जबकि पैक थ्री टॉप स्पेक वेरिएंट में 79 kWh बैटरी पैक मिलता था। अब कंपनी दोनों ट्रिम्स में नए बैटरी पैक ऑप्शंस और ज्यादा वेरिएंट जोड़ रही है।

BE 6 और XEV 9e में बढ़ जाएगी रेंज

कंपनी BE 6 और XEV 9e में दो नए वेरिएंट जोड़ने वाली है, जिसमें पैक थ्री सेलेक्ट B79 (79 kWh बैटरी) और पैक थ्री B59 (59 kWh बैटरी) लगाएगी। पैक थ्री सेलेक्ट ट्रिम अब बड़ी 79 kWh बैटरी लगी होगी। जिसे फुल चार्ज करने पर 656 किमी तक की रेंज मिलेगी। पैक थ्री ट्रिम में 59 kWh बैटरी पैक ऑप्शन होगा, जो इससे कम रेंज देगा।