नई दिल्लीः मौजूदा समय में लोगों की जिंदगी काफी भागदौड़ भरी है और इसकी वजह तनाव और ख़राब खानपान होता है। इसकी वजह से कई स्वास्थ्य संबंधी होने लगती हैं। जैसे कि पेट में गैस और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह दैनिक कामकाजों पर असर पड़ता है। ऐसे में हर किसी को अपने खानपान और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना होगा। वहीं अगर ये 3 योगासन करते हैं तो काफी फायदा होगा। बाबा रामदेव ने गैस और कब्ज से राहत पाने के लिए 3 योगासन के बारे में बताया है। आइए जानते हैं इनके बारे में…
बाबा रामदेव का कहना है कि मौजूदा समय में लोगों में फिजिकल एक्टिविटी न करने और अनहेल्दी खानपान की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। कब्ज और पेट में गैस से राहत पाने के लिए लोग डॉक्टर्स के चक्कर लगाते हैं। पर लाइफस्टाइल को नहीं बदल रहे हैं। यह गुरु बाबा रामदेव ने पेट और कब्ज को दूर करने के लिए रोजाना कुछ योगासनों को करना बेहद फायदेमंद होता है। इसकी वजह से शरीर एक्टिव रहता है।
पवनमुक्तासन
पेट में गैस से राहत पाने के लिए पवनमुक्तासन काफी लाभकारी माना जाता है। इसकी वजह से पेट फूलना और गैस की समस्या से राहत मिलती है। पवनमुक्तासन से पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद मिलती है, जिससे गैस बाहर निकलती है। इसके लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को घुटने से मोड़कर छाती में लगाएं। दोनों हाथों से घुटनों को पकड़ें और माथा घुटने से लगाने का प्रयास करें। यह प्रक्रिया दोनों पैरों से एक साथ लेकर करें। इसे लगातार करने से आंतों की सफाई होती है और मल आसानी से निकल जाता है।
अर्धमत्स्येन्द्रासन
अर्धमत्स्येन्द्रासन कब्ज से राहत दिलाने में काफी मदद करता है। इससे पाचन अंग तेजी से काम करने लगते हैं और आंतों की एक्टिविटी में सुधार होता है।इसकी वजह से कब्ज से राहत मिलती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और दोनों पैरों को सामने की तरफ फैलाएं। बाएं पैर को मोड़कर दाएं घुटने के पास में रखें। दाएं पैर मोड़कर बाएं पैर के बाहर रखें। इसके बाद दाएं हाथ को दाएं घुटने के बाहर रखें और शरीर को दाईं ओर मोड़ें। गर्दन को पीछे की तरफ घुमाएं और रीढ़ को सीधा रखें।
इस आसन को नियमित करने से पेट जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। इसकी वजह से लिवर, किडनी और पाचन अंग एक्टिव होते हैं, जिसकी वजह से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट में गैस नहीं बनती है।
वज्रासन
वज्रासन से कब्ज में मदद मिलती है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज से राहत मिलती है। वज्रासन पेट के अंगों में खून का संचार बढ़ाता है। इसकी वजह से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसे करने के लिए दोनों पैरों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं। रीढ़ को सीधा रखें और हाथों को घुटनों पर रखें। आंखें बंद करके गहरी सांस लें और ध्यान केंद्रित करें। खाना खाने के बाद 5–10 मिनट तक इसी आसन में बैठ जाएं। इसकी वजह से पाचन शक्ति तेज होती है। साथ ही गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत मिलती है।