“Idli Recipe”- इडली, डोसा तो आपलोग हमेशा मार्किट में खाते होंगे। इडली एक साउथ इण्डियन डिश है। साउथ इंडिया में ये डिश रोज ही बनता है। इडली बनाने में बहुत ही सिंपल और हेअल्थी डिश है, इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर किसी भी वक्त खा सकते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है बस कुछ बातो का ध्यान रखना होता है। आइये इस डिश को बनाते है।

कुल 6 लोगो के लिए

“इडली” बनाने की सामग्री

  1. 3 कप उसना चावल
  2. 1 कप अरवा चावल
  3. 1.5 कप उड़द दाल
  4. 1/2 चमच्च बेकिंग सोडा
  5. नमक
  6. तेल

“इडली” बनाने की विधि

सबसे पहले सभी सामान को एक जगह रख ले, ताकि कुछ छूट न जाये। आइये अब इस डिश को बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहले 3 कप उसना चावल और एक कप अरवा चावल को एक बाउल में ले ले। अब इसे अच्छे से 3 या 4 पानी से धो ले। अब उरद की दाल को एक बाउल में निकाले अब इसे भी 3 या 4 पानी से धो ले। अब चावल वाले बाउल और दाल वाले बाउल दोनों में पानी डाल के रात भर फूलने रख दे।

स्टेप 2

जब सुबह चावल और दाल अच्छे से फूल जाए तो इसे मिक्सर में पीस ले। जब सारा चावल दाल अच्छे से पीस जाये तो इसमें स्वादानुसार नमक और 1/2 चमच्च बेकिंग सोडा डाल के अच्छे से फेट ले। ध्यान रहे अच्छा से बैटर को फटेंगे उतना अच्छा इडली बनेगा। इसे अच्छे से फेट के सात – आठ घंटा अच्छे से ढककर रख दे।

स्टेप 3

7-8 घंटा बाद अब बैटर हल्का खट्टा भी हो जायेगा, ज्यादा देर बैटर को न छोड़े नहीं तो बैटर ज्यादा खट्टा हो जायेगा। अब इसे अच्छे से फेट ले, अगर बैटर ज्यादा मोटा है तो आप इसमें थोड़ा पानी ऐड कर सकते है। ध्यान रखे इडली का बैटर में ज्यादा पानी ऐड न करे।

स्टेप 4

अब इडली के बर्तन में अपने हिसाब से पानी डालकर गैस पर चढ़ाये। अब इडली के साचे में ब्रश से तेल लगाकर ग्रीस कर ले। अब साचे की साइज के हिसाब से इसमें बैटर डाले। अब इडली के बर्तन में इसे सेट कर ले और बर्तन का ढक्कन बंद करके गैस पर इसे 15 या 20 मिनट तक हाई फ्लेम पर पकाये।

Read More: “Chiken 65 Recipe” आइये घर पर बनाये रेस्टुरेंट जैसा मजेदार ‘चिकेन 65’!
Read More: “kheer Recipe” आइये घर पर बनाये स्वादिष्ट ‘खीर’, स्वाद होगा लाजवाब !

स्टेप 5

अब चम्मच की मदद से इडली को निकाल ले, अब आपका इडली तैयार है। इसे सांभर या नारियल की चटनी के साथ सर्व करे। एन्जॉय !

Latest News