अगर आप भारत में रहते है तो, गुलाब जामुन आपका पसंदीदा मिठाई में से एक जरूर होगा। गुलाब जामुन एक साउथ इंडियन स्वीट डिश है, लेकिन के इंडिया के हर कोने में बहुद ही पसंद से खाया जाता है। अब तो ये डिश विदेश के लोग भी खाना पसंद करते है। ये डिश मावे का बना होता है जिसे चीनी पानी से बना चाशनी में डुबाकर बनाया जाता है। आइये इस फेमस डिश को बनाने के लिए लगने वाले सामान और बनाने के विधि को जानते है।

10 गुलाब जामुन बनाने के लिए

गुलाब जामुन बनाने का सामान

  1. 500 ग्राम मावा
  2. 4 हरी इलाइची
  3. 6 कप चीनी
  4. 500 ग्राम घी या तेल
  5. 6 से 7 कप पानी
  6. 1/4 चमच्च बेकिंग सोडा
  7. ड्राई फ्रूट्स

गुलाब जामुन बनाने की विधि

सबसे पहले सब सामान को एक जगह रख लेंगे, जिससे गुलाब जामुन बनाने में आसानी होगा। आइये बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहले 500 ग्राम मावे को एक बड़े से बाउल में लेके उसे अच्छे से मशल लेंगे, जब तक की मावा सॉफ्ट न हो जाये। मावे को अच्छे तरह से मसलने के बाद इसमें 1/4 चमच्च बेकिंग सोडा मिलाकर इसे फिर से अच्छे से मिला लेंगे। फिर इसमें 1 चमच्च घी डालेंगे। घी डालने से मावा और सॉफ्ट होगा, जिससे गुलाब जामुन अच्छे बनेंगे। ध्यान रहे आपका मावा सॉफ्ट और अच्छे से मैश किया हुआ होना चाहिए। अच्छे से मैश किया हुआ मावा से आपका गुलाब जामुन फटेगा नहीं। अब मावे से बने डो को साइड में ढककर रख दे।

स्टेप 2

अब डो को साइड में रखकर तब तक चाशनी तैयार कर ले। चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पतीला रखे, अब उसमे 7 कप पानी डाले। पानी के हल्का गर्म होने के बाद उसमे 6 कप चीनी डाल ले। अब इसमें अच्छा खुशबू और स्वाद के लिए 4 इलाइची को कूट कर डाले या फिर आप इलाइची पाउडर भी डाल सकते है।

अब चाशनी को तब तक पकाये जब तक ये हल्का चिपचिपा हो जाये, और दो उंगलियों के सटाने पर हल्का तार बनता हो। उसके बाद गैस बंद कर दे। चासनी को ढककर रख दे।

Read More: आइये घर पर बनाये लाजवाब बटर नान, आसान और स्वादिष्ट रेसिपी
Read More: प्रेमानंद महाराज से जानिए कि पूरे दिन में कितनी रोटी खाने से शरीर रहता है स्वस्थ!

स्टेप 3

अब ढके हुए मावे के छोटे छोटे बॉल्स बना ले। अब कढ़ाई को गैस पर चढ़ाये और उसमे 500 ग्राम घी डालें। घी को अच्छे से गर्म करे, अब मावे के बॉल्स को घी में डाले। बॉल्स को हल्के आँच पर हल्का ब्राउन होने तक पकाये। पकने के बाद बॉल्स को निकालकर चाशनी में डाल दे।

फाइनल स्टेप

अब गुलाब जामुन को 5 घंटा फ्रीज में या ऐसेही ठंडा होने दे। जिससे इसमें चाशनी अच्छे से घुस जायेगा। अब गुलाब जामुन के ऊपर ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करे।

Latest News