अगर आप नॉन वेजिटेरियन है, और मछली खाना पसंद करते हैं तो, इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें यह रेसिपी स्वाद में लाजवाब है। आप एक बार खाएंगे तो आप इस रेसिपी के दीवाने हो जायेंगे। ज्यादातर लोग रेहु मछली खाना पसंद करते हैं, इसलिए आज रेहु मछली की रेसिपी बनाएंगे। फिश करी डिश इंडियन रेसिपी है। इंडिया में इसे बहुत पसंद किया जाता है। अब विदेश में भी लोग इस रेसिपी को बना रहे हैं और इसको एंजॉय कर रहे हैं। आइये इस रेसिपी को बनाते हैं।

सामग्री

500 ग्राम रेहु मछली
एक कटोरी सरसों
1/2 चमच्च जीरा, मेथी, सरसों
एक बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
एक प्याज
दो टमाटर
हरा धनिया
तीन चार लहसुन की कली
6 लाल मिर्च
नमक
तेजपत्ता
काली मिर्च पाउडर
300 ग्राम तेल
हल्दी

बनाने की विधि

सभी सामान को एक जगह रख लेंगे ताकि बनाने में आसानी हो। आइये अब फिश करी बनाना शुरू करते हैं।

फर्स्ट स्टेप

सबसे पहले मछली को अच्छे से धोकर उसका पानी अच्छे से गारकर साइड में रख देंगे। अब सरसों मिर्च लहसुन का पेस्ट बना लेंगे।

स्टेप 2

अब मछली में एक चम्मच नमक, एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 बड़ा चमच्च लहसुन का पेस्ट और हल्का सा पीस हुआ मसाला डालकर मिला लेंगे मसाले को अच्छे से मिलाएंगे ताकि वह हर पीस में अच्छे से लग जाए। अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएंगे, उसमें 300 ग्राम तेल डालकर गर्म कर लेंगे।

गैस को हाय फ्लेम पर रखेंगे और फिर उसके पीस को गैस पर धीरे-धीरे डालेंगे। फिश के पीसेस को हल्का ब्राउन होने तक पकाएंगे। आप इसे डीप फ्राई या लाइट फ्राई भी कर सकते है। सभी पीसेस को फ्राई कर के रख ले।

स्टेप 3

अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएंगे या फिर उसी कढ़ाई में अपने हिसाब से तेल ले लेंगे, जितने तेल में हमारा मसाला बन जाए अब तेल में आधा चम्मच सरसों आधा चम्मच जीरा और तेजपत्ता डालकर गर्म कर लेंगे सरसों जीरा पक जाने पर उसमें एक छोटा कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से भून लेंगे।

आप चाहे तो दो प्याज भी डाल सकते हैं। उसके बाद उसमें पिसा हुआ सरसों लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालेंगे। मसाले को हल्का भुनने के बाद उसमे 2 कटा टमाटर डालेंगे। अब मसाले को अच्छे से भूल लेंगे जब तक की मसाले से तेल न छोड़ दे।

Read More: 1 घंटे में घर पर बनाये दूकान जैसे सॉफ्ट गुलाब जामुन, सबको आएगा पसंद
Read More: स्वादिष्ट आलू गोभी की सब्जी 45 मिनट में करें तैयार, स्वाद होगा कमाल का

स्टेप 4

अब मसाला भून जाने के बाद उसमें दो गिलास पानी और आधा चम्मच नमक डालकर ढक देंगे। अब पानी में हल्का उबाल आने पर ढक्कन हटाकर उसमे मछली के पीस डालेंगे और ढक्कन से ढककर उसे 10 मिनट तक को फ्लेम पर पाक लेंगे। ज्यादा देर तक ढककर न रखे वरना फिश टूट जायेगा। ग्रेवी के हलके गाढ़ा होने तक पकाये।

फाइनल स्टेप

अब फिश करी में हरा धनिया पत्ता डालकर सर्व करें। इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

Latest News