“Egg Curry Recipe” – अगर आप नॉनवेजटेरियन है तो एग करी तो आपने जरूर खाया होगा। एग करी रेसिपी ऑथेंटिक इंडियन डिश है। एग करी रेसिपी बनाना बहुत इजी है, लेकिन आपको कुछ बातो का ध्यान रखना जरुरी है। बहुत लोग रेस्टुरेंट जैसा एग करी घर पर नहीं बना पाते, तो अब चिंता नहीं करे। आज हम इस डिश को बहुत ही सिंपल तरीके से बनाना सीखेंगे। आइये इस डिश को बनाते है।

कुल 6 लोगो के लिए

‘एग करी’ बनाने की सामग्री

  1. 12 अंडे
  2. 3 बड़े प्याज
  3. 2 टमाटर
  4. 7 लहसुन की कलिया
  5. 1/2 चमच्च जीरा
  6. 2 चमच्च धनिया पाउडर
  7. 1 चमच्च हल्दी पाउडर
  8. 1 चमच्च जीरा पाउडर
  9. 1 चमच्च काली मिर्च पाउडर
  10. 2 चमच्च गरम मसाला
  11. 2 बड़ी इलाइची
  12. 4 लाल मिर्च
  13. 2 तेजपत्ता
  14. हरा धनिया
  15. नमक
  16. तेल

‘एग करी’ बनाने की विधि

सबसे पहले सब सामान एक जगह रख ले, ताकि कोई चीज़ छूटे न। आइये अब एग करी बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहले एक पतीले में पानी ले ले, इसमें सभी अंडे को एक एक करके धीरे-धीरे रखे। अब इसे गैस पर मध्यम फ्लेम पर चढ़ा दे। 15 मिनट तक गैस पर पकने दे, अब इसे चेक कर ले। जब अंडे में क्रैक आ जाये तो इसका मतलब अंडा बॉईल हो गया है। अब अंडे का छिलका निकाल ले। अब अंडे में 3 या 4 जगह कट्स लगा दे, नहीं तो अंडा फ्राई करने टाइम तेल उड़कर आपके फेस पर आ सकता है।

स्टेप 2

अब गैस पर एक पैन चढ़ाये, जब पैन गर्म हो इसमें तेल डाले, जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें सभी अंडे, 1/2 चमच्च हल्दी, 1/2 चमच्च लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चमच्च नमक डाल के अंडे को रेड होने तक भून ले। अब इसे एक प्लेट में निकल के रख ले।

स्टेप 3

अब टमाटर, 7 कली लहसुन, 2 तेज पत्ता, 2 काली इलाइची, 2 कटे प्याज और 4 लाल मिर्च मिक्सर में दाल के पीस ले। अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाये, उसमे 3 बड़े चमच्च तेल डाले। तेल को गर्म होने दे, जब तेल गर्म हो जाये तो उसमे 1/2 चमच्च जीरा डाले। जब जीरा चतर जाये तो इसमें 1 कटे प्याज डाले। प्याज को सुनेहरा लाल होने तक भून ले, जब प्याज भून जाये तो इसमें टमाटर, लहसुन, तेजपत्ता, काली इलाइची, प्याज, लाल मिर्च का पिसा हुआ प्यूरी डाले।

इसे टमाटर के पानी सूखने तक भून ले, इसके बाद इसमें 2 चमच्च धनिया पाउडर, 1 चमच्च जीरा पाउडर, 1 चमच्च काली मिर्च पाउडर, 1 चमच्च हल्दी पाउडर, डालकर इससे अच्छे से भून ले। जब मसाला भून जायेगा तो छोड़ देगा। अब इसमें 2 गिलास पानी और 1.5 चमच्च नमक डालके बानी में उबाल आने दे। अब इसमें अंडा डालके 10 मिनट पका ले।

Read More: “Idli Recipe” इडली बनाये इस तरीके से, बनेगा बिलकुल सॉफ्ट
Read More: “Chiken 65 Recipe” आइये घर पर बनाये रेस्टुरेंट जैसा मजेदार ‘चिकेन 65’!

स्टेप 4

अब आपका एग करी तैयार है। अब इसे आप रोटी, चावल, नान, या रुमाली रोटी के साथ सर्व करे। एन्जॉय !

Latest News