Vastu Tips: आपने भी देखा होगा कि अक्सर ऐसा होता है कि ज़ब भी हमें कहीं भी बाहर जाना होता है तब हम इत्र और परफ्यूम जरूर लगाते हैँ। जबकि इत्र और परफ्यूम रात के समय लगाने कि मनाही होती है ऐसे हमारे घर के बड़े बुजुर्ग भी बताते हैँ। लेकिन आज हम आपको ये बतायेंगे इसके बारे में आख़िरकार शास्त्रों का क्या कहना और मानना है, ये भी जानना बेहद आवश्यक है।
रात के समय इत्र लगाने से नेगेटिविटी होती है अट्रैक्ट
शास्त्रों का भी दरअसल यहीं मानना है कि रात के समय अगर बहुत ही ज्यादा खुशबूदार परफ्यूम और इत्र लगाते हैँ तो ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी काफी ज्यादा अट्रैक्ट होती है। वहीं, नकारात्मक शक्तियाँ भी बढ़ती जाती हैँ। इसलिए रात के समय कभी भी ज्यादा खुशबू वाला परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए।
इत्र लगाने से होती है ये समस्या
इत्र दरअसल बताते चलें कि आध्यात्मिक शक्ति पर बाधा डालने का कार्य करती है। इत्र लगाने से हम अपने भीतर कि आवाज सुनने में असमर्थ हो जाते हैँ और ईश्वर से जुड़ाव भी धीरे धीरे कम होता जाता है। वहीं, सनातन धर्म में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि आध्यात्मिक साधना करते समय हमारा मन एकदम शांति और विचार साफ होने चाहिए।
सपने में नजर आ सकती हैँ ऐसी चीजें
क्या आपको पता है कि तेज खुशबू हमारे मन को काफी हद तक प्रभावित करती है। सनातन धर्म में सपनों को आध्यात्मिक ज्ञान का एक जरिया माना गया है। ऐसे में अगर हम रात्रि के समय अगर परफ्यूम लगाते हैँ तो हमारी आत्म जागरूकता पर इसका बुरा असर देखने को मिलता है। वहीं, ये नेगेटिविटी को भी अट्रैक्ट करती है, इसलिए बुरे और खौफनाक सपने भी आ सकते हैँ।