Palak Paratha Making Tips : सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह गर्मागर्म  पराठा और दही मिल जाए तो दिन की शुरुआत बहुत ही हसीन होती है। आज आपके लिए पालक पराठा  की ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो सेहत के साथ जायके में भी जोरदार है।  यदि आप भी रोज सुबह सोचते हैं की क्या बनाएं और क्या खाएं या एक ही तरीके का नाश्ता करके आप भी बोर हो चुके हैं तो यह पालक पराठे की रेसिपी आप एक बार जरूर ट्राई करें।

पालक पराठा बनाना बहुत ही आसान है और यह पालक पराठा बच्चों के टिफिन में देने के लिए भी एक बहुत अच्छा विकल्प है। सर्दी के मौसम में बहुत ही ताजा-ताजा पालक आसानी से मिल जाते हैं। हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन हमारे शरीर को अनेकों फायदे देता है। पलक में भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, फाइबर आदि  पाया जाता है। तो चलिए झटपट बनाकर तैयार करते हैं पालक पराठा।

तो जानते हैं पालक पराठा बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।

पालक पराठा बनाने की सामग्री :

  • दो कप आटा 
  • बारीक कटा पालक 
  • बारीक कटा प्याज
  • आधा चम्मच हल्दी
  • आधा चम्मच लाल मिर्च
  • एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • दो बड़े चम्मच तेल
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • स्वाद के अनुसार नमक

पालक पराठा बनाने की विधि :

पालक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हम पराठे का आटा तैयार करेंगे। एक बड़े बर्तन में आटा में दो चम्मच घी डालें। इसमें आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच मिर्ची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब दूसरी तरफ पालक को बारीक-बारीक काट कर आटा में मिक्स करें। आप चाहे तो पालक का पेस्ट भी बना सकते हैं। दोनों तरीके से बनाने पर पराठ बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। अब आटा को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक मुलायम सा आटा गूंथ के तैयार कर लें। तैयार किए हुए आटा को 10 से 15 मिनट के लिए रख दे। इसे आटा अच्छे तरीके से सेट हो जाएगा और पराठे बहुत ही अच्छे बनकर तैयार होंगे। 10 से 15 मिनट के बाद धीमी आंच पर तवा को गर्म करें और नॉर्मल पराठे के जैसे बेलकर पराठे को दोनों तरफ घी लगाकर धीमी आंच पर तैयार करें। 

तैयार है आपके स्वादिष्ट पालक पराठा!

इस पराठे को आप दही, रायता या हरी चटनी के साथ सर्व करें। यह  खाने में बहुत ही टेस्टी और स्वादिष्ट लगता है।