Methi Paratha : सर्दियों में पराठा खाने का मजा ही अलग होता है। पराठे तो बहुत सी चीजों की बनती है लेकिन आज थोड़ा हेल्थी और टेस्टी पराठा की रेसिपी जानते हैं जिसे बनाकर हमारे मुंह का जाएका भी बदल जाएगा और सेहत का भी ख्याल रख लेंगे।

सर्दियों के मौसम में बहुत ताजा ताजा हरे पत्तेदार सब्जियां आसानी से मिल जाती है तो इसका इस्तेमाल करते हुए आज हम आपको मेंथी पराठा की रेसिपी बताएंगे जो खाने में बहुत ही लजीज लगती है। इस पराठे को बच्चे भी बहुत चाव से खाएंगे।

आईए जानते हैं मेंथी पराठा  बनाने के लिए हमें किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी !

मेंथी पराठा बनाने के सामग्री :

  • 200 ग्राम मेंथी
  • दो  कप आटा
  • एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • आधा चम्मच मिर्ची पाउडर
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • एक चम्मच  हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच कलौंजी
  • बारीक कटा हर हरा धनिया
  • स्वाद के अनुसार नमक

मेंथी पराठा बनाने की विधि :

सबसे पहले मेंथी को अच्छी तरह से धोके रखें। बरीक काटा मेंथी को आटे में मिक्स करें। बारीक कटे मेंथी से पराठा बनाने से इसका का स्वाद दुगना हो जाता है। एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें कटा हुआ मेंथी , बारीक कटा धनिया पत्ता,  एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच कलौंजी, आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच हल्दी और स्वाद के अनुसार नमक डालें तथा आटे को अच्छी तरह गूंथ लें।

आटे को आधे घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें जिससे आटा मुलायम हो जाएगा और पराठा  बहुत ही स्वादिष्ठ बनेंगे। तवा को गर्म करें और गोल-गोल पराठे बेलें। दोनों तरफ सुनहरा रंग होने तक पराठे को धीमी आंच पर सेकें जिससे पराठा खस्ता बन जाएगा । आप इस पराठा में बटर या घी दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तैयार हैं आपके बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर मेंथी खस्ता पराठा !

मेंथी के पराठे को आप दही, रायता या चटनी के साथ परोसें और इसका लुफ़्त उठाएं।