Vastu Tips  For Home: अगर आप भी वास्तु शास्त्र के बारे में जानते हैँ तो आपको भी पता ही होगा कि इसमें घर से जुड़ी प्रत्येक चीजों को लेकर कई सारी बातें बताई गई हैँ। इन्हीं में से एक है घर में पेड़ पौधों का लगा होना जो कि वास्तु के मुताबिक काफी ज्यादा शुभ माने जाते हैँ।

कहा जाता है कि जिस भी घर में पेड़ पौधे होते हैँ वहां का न केवल वातावरण शुद्ध रहता है बल्कि आर्थिक तंगी भी कभी नहीं होती है। साथ ही धन के देवता कुबेर जी और मक लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

ऐसे में जानिए कि वास्तु के अनुसार घर में ऐसे कौन से पौधे होते हैँ जो कि शुभ मानें जाते हैँ:

केले का पौधा

पैसों कि स्टेबिलिटी को बढ़ाने के लिए घर में केले का पौधा बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से धन समृद्धि बढ़ती जाती है और साथ ही बरकत भी हासिल होती है।

तुलसी

सनातन धर्म में तुलसी जी के पौधे को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि तुलसी जी के पौधे के पास रोजाना दीपक जलाने से सभी तरह कि आर्थिक समस्यायों से छुटकारा मिलता है। वहीं, कुबेर जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर लेकर आ जाएँ अगर आप भी आर्थिक दिक्क़तों का सामना कर रहे हैँ। इसके घर में होने से पैसों और समृद्धि से जुड़ी कई दिक्क़तें दूर होती जाती हैं। वहीं, व्यक्ति के ऊपर माँ लक्ष्मी जी कि विशेष कृपा बनी रहती है।

जेड प्लांट

यदि बीते समय से आप भी आर्थिक समस्यायों का सामना कर रहे हैँ जिस कारण से घर में नेगटिव माहौल फैला हुआ रहता है तो इसे दूर करने के लिए और पॉजिटिविटी को अट्रैक्ट करने के लिए आप घर में जेड प्लांट लगा सकते हैँ। आप देखेंगे कि कैसे ये आर्थिक समस्या को भी जड़ से खत्म करने में सक्षम होता है।

बांस का पौधा

बांस के पौधे का घर में होना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। बांस का पौधा समृद्धि और खुशहाली बढ़ाने का कार्य करता है। यदि ये आपके घर में लगा हुआ होता है तो घर में माँ लक्ष्मी जी संग धन के देवता कुबेर कि विशेष कृपा प्राप्त होती है।