Vastu Tips: बात करें यदि वास्तु शास्त्र कि तो इसमें दिशा और स्थान दोनों को ही बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं, वास्तु के अनुसार ये भी बताया गया है कि किस स्थान को किस ओर होना चाहिए और कहाँ नहीं। जो भी व्यक्ति इस वास्तु टिप्स को फॉलो करता है उसके जीवन से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैँ। इसलिए घर में प्रत्येक वस्तुओं को सोंच समझ कर ही इस्तेमाल करना चाहिए। अब इसी तरह से घर में लोग पेंटिंग्स भी रखते हैँ, ये पेंटिंग्स हमारे वातावरण को भी तरोताज़ा रखने का काम करती हैँ।

वातावरण को फ्रेश रखने के लिए और शुद्ध बनाने के लिए पेंटिंग्स जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में आज हम उन पेंटिंग्स के बारे में बतायेंगे, जिनके घर में होने से जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैँ।

घर में इन पेंटिंग्स को जरूर लगाएं:

बहती हुई नदी या झरने कि तस्वीर

घर में बहती हुई नदी या झरने कि तस्वीर को लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। आप इन तस्वीरों को अपने घर के उत्तर – पूर्व दिशा कि ओर लगा सकते हैँ। इस तस्वीर को घर में लगाने से माँ लक्ष्मी जी का आगमन होगा और धन का आगमन भी बढ़ता चला जाएगा।

घर में लगाएं भगवान कृष्ण जी कि तस्वीर

वास्तु के अनुसार घर या पूजा स्थल में श्री कृष्ण जी कि तस्वीर को लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इस तस्वीर को घर में लगाने से हर समस्या लगभग जड़ से खत्म हो जाती है और घर में पॉजिटिव माहौल रहता है।

घर में लगाएं सूरज कि ऐसी तस्वीर

यदि वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो उगते हुए सूरज कि तस्वीर को लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। अगर इस तस्वीर को आप लगाते हैँ तो घर के चारों ओर पॉजिटिविटी बढ़ सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के बीच खुशियाँ बढ़ती चली जाती है।

दौड़ते घोड़े कि तस्वीर को लगाएं

दौड़ते हुए घोड़े कि तस्वीर लगाना भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। यदि वास्तु शास्त्र के मुताबिक मानें तो घर में जो भी लोग दौड़ते हुए घोड़ों कि तस्वीर लगाते हैँ। उन्हें सफलता मिलना लगभग तय माना जाता है और ऐसे लोग निरंतर ही आगे बढ़ते जाते हैँ।

दो हंसो कि तस्वीर लगाना

दो हंसो का जोड़ा शांति का प्रतीक मानें जाते हैँ। यदि आप अपने घर में दो हंसो कि तस्वीर लगाते हैँ तो परिवार के लोगों के बीच खुशियाँ बढ़ती जाती हैं। साथ ही परिवार के रिश्तों के बीच भी मिठास आती है।