Vastu Tips: रसोई और इससे जुड़ी सभी सभी चीजें एक व्यक्ति के जीवन में एक तरह से अहम भूमिका निभाती है। अगर रसोई को ठीक तरह से रखा जाता है तो वास्तु दोष कि समस्या लगभग सम्पूर्ण रूप से खत्म हो जाती है। वहीं, रसोई कि अगर देख – रेख नहीं कि जाती है तो वास्तु दोष लगना तय माना जाता है। ऐसे ही आज हम आपको एक वास्तु के प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैँ कि तवे या कड़ाही को उल्टा करके क्यों नहीं रखना चाहिए।
बताते चलें कि दरअसल यदि हम वास्तु शास्त्र के अनुसार देखें तो उल्टे तवे या कढ़ाही को रखने से जीवन में नेगेटिविटी बढ़ सकती है। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी घर से लगभग समाप्त हो सकती है। अब आप सोंच रहे होंगे कि आख़िरकार ऐसा क्या है जो तवे या कढ़ाही को उल्टा रखने से मना किया जा रहा है।
जान लें कि क्यों नहीं रखना चाहिए उल्टा तवा या कड़ाही
बताते चलें कि दरअसल, किचन में मौजूद तवा और तवे का सीधा रिश्ता राहु के ग्रह से जुड़ा हुआ होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र के मुताबिक भी इन्हें बताया गया है कि इनका उपयोग बड़े ही नियम और ढंग के साथ ही करना चाहिए। इनका पालन करने से सारी समस्याएं लगभग समाप्त हो जाती हैँ। इसलिए रसोई से जुड़ी इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए:
कढ़ाई और तवे का इस्तेमाल करते समय इन बातों को रखें ध्यान में:
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप खाना बनाने के बाद तवे और कढ़ाही को यूँ ही गंदा छोड़ देते हैँ तो आज ही आपको अपने इस हैबिट को पूर्ण रूप से बदलने कि जरूरत है। यदि इनके इस्तेमाल के बाद इन्हें गंदा छोड़ दिया जाता है तो व्यक्ति वास्तु दोष का शिकार हो सकता है। वहीं, घर के मुखिया के ऊपर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए तवे और कढ़ाही को हमेशा साफ सुथरा करके ही रसोई में रखें।
इतना ही नहीं राहु दोष से खुद को सुरक्षित रखने के लिए झूठे तवे और कड़ाही को भी कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इन्हें हमेशा से धो कर रखें। यदि आप ऐसा करेंगे तो वास्तु दोष का शिकार होने से बचे रहेंगे।