Vastu Remedies For Negative Energy: कभी – कभी आपको अपने ही घर के माहौल से परेशानी होना शुरू हो जाती है। ये माहौल आपके मन को परेशान करने लग जाता है बिना किसी बात के। तो क्या इसके पीछे कि वजह आपको पता है कि वास्तु दोष भी हो सकती है। घर के भीतर ज़ब नेगेटिविटी बढ़ने लग जाए और पॉजिटिव ऊर्जा का संचार धीरे धीरे कम होता हुए दिखे तो इसके पीछे का मुख्य कारण घर में लगा नकारात्मक दोष भी हो सकता है।
परन्तु सबसे अच्छी बात ये है कि वास्तु में खास तौर पर इन उपायों के बारे में डिटेल में बताया गया है। ऐसे में इन उपायों को अपनाने से घर में खुशहाल और शांति का माहौल रहता है। वहीं, मन में उठ रही बैचेनी भी धीरे धीरे दूर होने लग जाती है।
ऐसे में नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के इन वास्तु नियमों के बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए:
टूटे – फूटे वस्तुओं को आज ही बाहर करें
क्या आपको पता है कि अगर घर में टूटे – फूटे वस्तुओं का भंडार भर जाए तो नेगेटिव एनर्जी दो गुना तक अधिक बढ़ सकती है। ऐसे में आपको अपने घर में से टूटे फूटे आइटम्स को बाहर कर देना चाहिए जैसे कि शीशा, प्लास्टिक, लोहा आदि। इसके अलावा आपको अपने खिड़की या दरवाजे के पास से भी कटे फटे कैलेंडर तुरंत ही हटा देना चाहिए, क्युंकि ये भी नेगेटिविटी बढ़ा सकते हैँ।
कलरफुल बल्ब से बचें
कई बार बच्चों से लेकर के व्यस्क तक को बुरे – बुरे सपने आते हैँ ऐसे में लाल या हरे रंग का बल्ब इसके पीछे का मुख्य कारण हो सकता है। घट के भीतर केवल पीला या सफ़ेद रंग के बल्ब को ही लगाएं। ये पूरी तरह से बुरे सपने को दूर कर देगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
धार्मिक संगीत सुनें
लड़ाई – झगड़ा, कलेश कि स्थिति रहती हो तो घर में सुबह और शाम के समय हल्की आवाज में मधुर भगवान के संगीत या धार्मिक संगीत सुनें। इससे घर में शांति का माहौल रहेगा और हर तरह के नकारात्मक विचार भी पूर्ण रूप से दूर होते जाएंगे। साथ ही हवन भी कराते रहें।
आँगन और कमरे में जलाएं कपूर
घर में नेगेटिविटी ऊर्जा काफी ज्यादा अगर बढ़ चुकी है तो एक कटोरी में थोड़ा सा कपूर जला कर कुछ सेकंण्ड्स के लिए कमरे या आँगन में रख दें। ऐसा करने से हर तरह कि नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी और घर में पॉजिटिव माहौल रहेगा।